कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने मल्लिकार्जुन खड़गे के उत्तराखंड दौरे के बाद कथित 'शुद्धीकरण' को छुआछूत बताते हुए दोषियों के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत FIR की मांग की। पढ़ें पूरी खबर।
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने शनिवार को कहा कि उत्तराखंड दौरे के दौरान पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खर्गे के साथ छुआछूत जैसा व्यवहार किया गया। उन्होंने सभी दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की। खेड़ा खड़गे की यात्रा के बाद हलद्वानी के रामलीला मैदान में किए गए कथित 'शुद्धीकरण' अनुष्ठान का जिक्र कर रहे थे।
FIR दर्ज करने की पवन खेड़ा की मांग
खेड़ा ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि कथित घटना अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत एक अपराध है। उन्होंने कह, "मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ जो हुआ वह छुआछूत थी। छुआछूत भारत के संविधान के तहत अधिनियमित अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अंतर्गत एक अपराध है। हमारी मांग सीधी है: इस अपराध को अंजाम देने और समर्थन करने वाले हर व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज की जानी चाहिए।"
राहुल गांधी ने भी उठाई कार्रवाई की मांग
उनके ये बयान लोकसभा में विपक्ष के नेता (LoP) राहुल गांधी की उस मांग के बाद आए हैं, जिसमें उन्होंने खड़गे के दौरे के बाद उत्तराखंड में 'शुद्धिकरण' कार्यक्रम में कथित तौर पर शामिल लोगों के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत तुरंत FIR दर्ज करने की मांग की थी। मीडिया से बात करते हुए गांधी ने कहा कि यह कथित हरकत SC/ST एक्ट के प्रावधानों का उल्लंघन है और एक अपराध है।
(भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)
यह भी पढ़ें: हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर राहुल गांधी का भाजपा-RSS पर हमला