प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • लखनऊ: BSP सवर्ण वोटों के साथ लाने की बना रही रणनीति, BSP को सवर्ण वोटों के जरिए ही 2027 जीत मिलने की उम्मीद, ब्राह्मण वोटों पर BSP सुप्रीमो मायावती का खास फोकस
  • वाराणसी: पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के दिशा-निर्देशों पर कैंट स्टेशन के सामने चलाया गया ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’, 15 वाहन सीज, 25 का हुआ चालान
  • रायबरेली: एक सप्ताह पूर्व क्रिकेट मैदान में हुई मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, वीडियो में बैट से निर्दयता से पीटने की तस्वीरें सामने आई, मामले में 6 नामजद समेत 2-3 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
  • मुजफ्फरनगर: भीषण सड़क हादसा, स्कूटी और बाइक के बीच हुई टक्कर, हादसे में 3 लोग घायल, सड़क क्रॉस करने के दौरान हुई टक्कर
  • आजमगढ़: पुलिस और गोतस्करों के बीच हुई मुठभेड़, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोतस्कर गोली लगने से घायल, दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस, पिकअप वाहन और गोवंश बरामद
  • मुजफ्फरनगर: पुलिस ने स्कूल की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत करने वाले मनचले को गिरफ्तार किया, आरोपी के पास से 5 किलो गांजा बरामद
  • बहराइच: कतर्नियाघाट इलाके में तेंदुए के हमले में 6 साल की मासूम की मौत, घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल
  • गाजियाबाद: रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 और 2 के बीच बने इलेक्ट्रिक पैनल रूम में अचानक लगी आग, RPF और GRP की टीम मौके पर पहुंची, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया
  • कानपुर: दबंगों से प्रताड़ित होकर युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, शुभम कटियार नाम के युवक परिवार को लगातार कर रहा था परेशान, पीड़ित ने पुलिस पर पुराने मामले में कार्रवाई नहीं करने का लगाया आरोप

भारत के 77वें गणतंत्र दिवस पर किंग चार्ल्स...

भारत के 77वें गणतंत्र दिवस पर किंग चार्ल्स का संदेश, राष्ट्रपति मुर्मू को पत्र लिखकर दी बधाई

ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स तृतीय ने भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को शुभकामनाएं भेजी हैं।

भारत के 77वें गणतंत्र दिवस पर किंग चार्ल्स का संदेश राष्ट्रपति मुर्मू को पत्र लिखकर दी बधाई

फाइल फोटो |

नई दिल्ली। ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स तृतीय ने भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को शुभकामनाएं भेजी हैं। भारत में ब्रिटिश दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर राष्ट्रपति मुर्मू को संबोधित किंग चार्ल्स का यह पत्र साझा किया है।

साझा मूल्यों और राष्ट्रमंडल की शक्ति पर जोर

किंग चार्ल्स ने अपने पत्र में लिखा कि आपके गणतंत्र दिवस के अवसर पर, मैं और मेरी पत्नी आपको और भारत गणराज्य के लोगों को हार्दिक बधाई देते हैं। उन्होंने आगे लिखा कि मैं हमारे देशों के बीच स्थायी साझेदारी को बहुत सम्मान के साथ देखता हूं, जो उन साझा मूल्यों और आपसी सम्मान पर आधारित है जो राष्ट्रमंडल (कॉमनवेल्थ) को परिभाषित करते हैं। उन्होंने इस बात पर गर्व जताया कि हमारा यह राष्ट्र-परिवार दुनिया भर में समझ, सहयोग और अवसर को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

CHOGM में भारत और यूके के साथ आने पर जताई प्रसन्नता

किंग चार्ल्स ने नवंबर में एंटीगुआ और बारबुडा में होने वाली अगली राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों की बैठक (CHOGM) में भारत और यूनाइटेड किंगडम के साथ आने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने पत्र में कहा कि राष्ट्रमंडल की समृद्ध विविधता और युवा पीढ़ी की ऊर्जा प्रगति की आशा जगाती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि वैश्विक अनिश्चितता के इस दौर में हमारी सामूहिक शक्ति और एकता पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। राजा ने पत्र में इस बात का भी उल्लेख किया कि वे इस वर्ष गर्मियों में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के प्रति उत्साहित हैं और 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी अहमदाबाद को मिलने पर भारत को बधाई दी।

जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में भारत के नेतृत्व की सराहना

किंग चार्ल्स ने जलवायु और स्थिरता के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच बढ़ती साझेदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि वह स्वच्छ ऊर्जा पहल, जलवायु वित्त और ग्रीन ग्रोथ जैसे क्षेत्रों में सहयोग को गहरा होते देख बेहद खुश हैं। उन्होंने 'कोयलिशन फॉर डिजास्टर रेजिलिएंट इंफ्रास्ट्रक्चर' जैसी पहलों के माध्यम से जलवायु के क्षेत्र में भारत के अंतरराष्ट्रीय नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने भारत को इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर एक शक्तिशाली वैश्विक आवाज बताया। अंत में उन्होंने और उनकी पत्नी ने राष्ट्रपति मुर्मू और समस्त भारतवासियों के लिए शांतिपूर्ण और समृद्ध वर्ष की शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/sports/t20-world-cup-2026-india-vs-pakistan-pcb-boycott-icc-mens-t20-world-cup-moh/130678

पाकिस्तान का नया पैंतरा, भारत के साथ मैच का कर सकता है बहिष्कार

Related to this topic: