प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कोहली भारत की सबसे वैल्युएबल पर्सनैलिटी, टॉप 10 में 3 क्रिकेटर और 7 फिल्मी सेलिब्रटी

फॉर्च्यून इंडिया-इंटरब्रांड ने भारत की सबसे वैल्युएबल पर्सनैलिटी की सूची जारी की है। सूची में विराट कोहली ब्रांड वैल्यू 3,542 करोड़ रुपये के साथ पहले पायदान पर हैं।

कोहली भारत की सबसे वैल्युएबल पर्सनैलिटी टॉप 10 में 3 क्रिकेटर और 7 फिल्मी सेलिब्रटी 

नई दिल्ली: दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली भारत की सबसे वैल्युएबल पर्सनैलिटी की सूची में पहले स्थान पर हैं। उनकी ब्रांड वैल्यू 3,542 करोड़ रुपये है। सूची में शाहरुख खान दूसरे और प्रियंका चोपड़ा जोनस तीसरे पायदान पर हैं। फॉर्च्यून इंडिया और इंटरब्रांड ने देश की 25 सबसे वैल्युएबल सेलिब्रिटी की सूची दी है। इस सची के टॉप 10 में 3 क्रिकेटर और 7 फिल्मी सेलिब्रटी हैं।

टॉप-25 सेलिब्रिटीज में दीपिका, रश्मिका

महिला सेलिब्रिटीज में प्रियंका चोपड़ा सबसे ऊपर रहीं। सूची में शामिल प्रियंका चोपड़ा की पिछले 7 सालों में एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई हैं। इसके बावजूद प्रियंका तीसरे नंबर पर हैं। उनकी बॉलीवुड में आखिरी फिल्म 2019 में 'द स्काई इज़ पिंक' आई थी। इसके अलावा दीपिका पादुकोण को 11वां, रश्मिका मंदाना को 17वां के अलावा कृति सेनन, भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और साउथ की एक्ट्रेस नयनतारा को जगह मिली है।

सूची में धोनी और तेंदुलकर के नाम शामिल

सूची में विराट कोहली के अलावा टॉप टेन में दो और क्रिकेटर के नाम शामिल हैं। महेंद्र सिंह धोनी नंबर 4 और सचिन तेंदुलकर नंबर 8 पर रहे। इसके अलावा 25 भारत की सबसे वैल्युएबल पर्सनैलिटी में सौरव गांगुली और रोहित शर्मा भी शामिल हैं। जो भारत में क्रिकेट की जबरदस्त लोकप्रियता का सबूत है।

कैसे तय की गई ब्रांड वैल्यू

इस रिसर्च में ब्रांड वैल्यू तय करने के लिए सेलिब्रिटीज की कमाई, फॉलोअर्स और बॉक्स ऑफिस पर सफलता के अलावा कई और बातों पर भी ध्यान दिया गया है। इनमें ब्रांड की ताकत को तय करने वाले पहलुओं पर भी गौर किया गया है, जो उनकी फाइनल ब्रांड वैल्यू तय करते हैं।

रणवीर, अक्षय, अमिताभ और अल्लू भी टॉप 10 में

सूची में रणवीर सिंह नंबर 5, अक्षय कुमार नंबर 6, अमिताभ बच्चन नंबर 7 और आलिया भट्ट नंबर 9 पर हैं। तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन टॉप टेन सूची में 10वें नंबर पर हैं। फॉर्च्यून इंडिया-इंटरब्रांड की सूची फ़िल्मों की लोकप्रियता को दिखाती है, क्योंकि अधिकतर सेलिब्रिटीज़ बॉलीवुड से ही हैं। इसके बाद क्रिकेट का नंबर आता है, जो दिखाता है कि फ़िल्मी जगत और क्रिकेट ऐसे क्षेत्र हैं, जिनसे सबसे अधिक सेलिब्रिटी ब्रांड्स सामने आते हैं।

Related to this topic: