प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

PM मोदी बोले - आशा और आकांक्षाओं की धरती..

'आशा और आकांक्षाओं की धरती ... ', मणिपुर के चुराचंदपुर में बोले पीएम मोदी

Manipur : पीएम मोदी चुराचंदपुर पहुंचे. उन्होंने जनसभा को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि मणिपुर के नाम में ही मणि है, ये वो मणि है, जो आने वाले समय में पूरे नॉर्थ-ईस्ट की चमक को बढ़ाने वाली है.

आशा और आकांक्षाओं की धरती   मणिपुर के चुराचंदपुर में बोले पीएम मोदी

मणिपुर में PM मोदी बोले - आशा और आकांक्षाओं की धरती |

Manipur : पीएम मोदी चुराचंदपुर पहुंचे. उन्होंने जनसभा को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि मणिपुर के नाम में ही मणि है, ये वो मणि है, जो आने वाले समय में पूरे नॉर्थ-ईस्ट की चमक को बढ़ाने वाली है. भारत सरकार का निरंतर प्रयास रहा है कि मणिपुर को विकास के रास्ते पर तेजी से आगे ले जाएं. मैं आज यहां आप सभी के बीच आया हूं. थोड़ी देर पहले इसी मंच से करीब 7 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास हुआ है. ये प्रोजेक्ट्स मणिपुर के लोगों की, यहां हिल्स पर रहने वाले ट्राइबल समाज की जिंदगी को और बेहतर बनाएंगे.

पीएम मोदी ने कहा कि मणिपुर की धरती आशा और आकांक्षाओं की धरती है. दुर्भाग्य से, हिंसा ने इस खूबसूरत क्षेत्र पर अपनी छाया डाल दी है. कुछ समय पहले मैं राहत शिविरों में रह रहे प्रभावित लोगों से मिला. उनसे मिलने के बाद मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि मणिपुर में आशा और विश्वास का एक नया सवेरा उग रहा है. कहीं भी विकास की जड़ें जमाने के लिए शांति आवश्यक है. पिछले 11 वर्षों में, पूर्वोत्तर में कई संघर्षों और विवादों का समाधान हुआ है. लोगों ने शांति का मार्ग चुना है और विकास को प्राथमिकता दी है.

भारत सरकार के प्रयासों का हिस्सा

उन्होंने कहा कि हमें संतोष है कि हाल ही में पहाड़ियों और घाटियों में विभिन्न समूहों के साथ समझौतों पर बातचीत हुई है. ये भारत सरकार के प्रयासों का हिस्सा हैं, जिनमें संवाद, सम्मान और आपसी समझ को महत्व देते हुए शांति स्थापित करने का कार्य किया जा रहा है. मैं सभी संगठनों से शांति के मार्ग पर आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने की अपील करता हूँ. मैं आपके साथ हूँ, भारत सरकार मणिपुर के लोगों के साथ है.

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, मणिपुर एक सीमावर्ती राज्य है और यहां कनेक्टिविटी हमेशा से एक बड़ी चुनौती रही है. मैं अच्छी सड़कों की कमी के कारण आपके सामने आने वाली कठिनाइयों को अच्छी तरह समझता हूं, इसीलिए, 2014 से मैंने मणिपुर की कनेक्टिविटी को लगातार बेहतर बनाने पर जोर दिया है और इसके लिए भारत सरकार ने दो स्तरों पर काम किया है. पहला, हमने मणिपुर में सड़क और रेलवे पर बजट बढ़ाया. दूसरा, हमने गांवों को सड़कों से जोड़ने के लिए प्रयास किए.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/breaking-story/india/120/breaking/ec68ede2/268c3183/breakingdetails/after-mizoram-pm-modi-reached-manipur-will-give-the-gift-of-many-development-46761

Related to this topic: