Baba Siddique Murder Case : लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई को 10 बजे सुबह दिल्ली के आईजी एयरपोर्ट लाया जाएगा. एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या का मुख्य साजिशकर्ता माना जा रहा है...
लॉरेंस बिश्नोई का भाई अमेरिका से भारत लाया जा रहा, सुबह 10 बजे पहुंचेगा दिल्ली, बाबा सिद्दीकी की हत्या का आरोपी |
Baba Siddique Murder Case : लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई को 10 बजे सुबह दिल्ली के आईजी एयरपोर्ट लाया जाएगा. एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या का मुख्य साजिशकर्ता माना जा रहा है. अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की कई टीमें एयरपोर्ट पर तैनात की गई हैं.
जांचकर्ताओं ने बताया कि अनमोल बिश्नोई के खिलाफ देशभर में कई मामले दर्ज हैं. इसमें फिरौती, अपहरण, हत्या का प्रयास और टार्गेट किलिंग जैसे मामले हैं. उस पर राजस्थान में ही 20 मामले दर्ज हैं. बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी ने कहा कि मुझे नहीं पता कि वह इस समय कहां है? उसे अमेरिका से हटा दिया गया है और आगे की प्रक्रिया भारत में होगी.
अनमोल की आवाज से ये वॉइस क्लिप्स मैच करते हैं
मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच की तरफ से डिपोर्ट और कस्टडी के लिए आवेदन भेजा गया था. इंटरपोल ने उसकी पहचान से जुड़े दस्तावेज भी लिए थे. 14 अप्रैल को अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर फायरिंग हुई थी. इस मामले में भी अनमोल बिश्नोई वांटेड है. अनमोल बिश्नोई को बाबा सिद्दीकी की हत्या का मास्टरमाइंड माना जाता है. जिन शूटरों को पकड़ा गया था. जांच में वॉइस क्लिप्स मिले.
अनमोल की आवाज से ये वॉइस क्लिप्स मैच करते हैं. वह हमलावरों को उकसा रहा था और निर्देश दे रहा था. कई साल पहले अनमोल फर्जी पासपोर्ट के जरिए भारत से भाग गया था. इसकी लोकेशन कनाडा, अमेरिका और केन्या में ट्रैक की गई. पिछले साल ही अनमोल बिश्नोई को कैलिफोर्निया से गिरफ्तार किया गया था. अवैध एंट्री के कारण गिरफ्तारी हुई थी. इसके बाद भारत ने प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू की थी. इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था. बता दें कि इस पर 10 लाख रुपए का इनाम था.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/rohini-called-the-journalist-and-said-son-why-did-not-you-donate-your-kidney/98072
Rohini Acharya : रोहिणी आचार्य ने कहा कि जो लोग लालू जी के नाम कुछ करना चाहते हैं तो ऐसे लोगों को झूठी हमदर्दी जताना छोड़कर हॉस्पिटल्स में अपनी अंतिम सांसें गिन रहे लाखों - करोड़ों गरीब लोग, जिन्हें किडनी की जरूरत है. उन्होंने मंगलवार को एक पत्रकार से बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला. रोहिणी ने सवाल किया कि किडनी देने की बात आई. उस समय तेजस्वी सामने क्यों नहीं आए?