प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • कानपुर: मेयर प्रमिला पांडेय के पुत्र बंटी पांडेय उर्फ अमित का तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल, पिछले साल भी तलवार और फरसे से काटा था केक, अभी तक पुलिस और प्रशासन ने इस मामले में कोई भी सख्त कार्रवाई नहीं की है
  • संभल: असमोली विधानसभा क्षेत्र के दारापुर गांव में आजाद समाज पार्टी का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों लोगों ने SP छोड़ आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ली, पंचायत–विधानसभा चुनाव में जीत का दावा किया
  • इटावा: प्रेम संबंधों के चलते एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की, आरोपी पत्नी वारदात के बाद अपनी नाबालिग बेटी को साथ लेकर प्रेमी संग फरार हो गई, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
  • संभल: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को रौंदा, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
  • यूपी बजट सत्र से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- '11 फरवरी को पेश होगा बजट, आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट भी प्रस्तुत होगी, हम यूपी को बीमारूपन से ब्रेकथ्रू स्टेट तक लाए'
  • कानपुर: अस्पताल की लापरवाही से नवजात की मौत का मामला, प्रसव के बाद नवजात बच्ची को वार्मर मशीन में रखा गया, मशीन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, नवजात बच्चा पूरी तरह से झुलसा, बच्चे की मौके पर मौत
  • बस्ती: 2 दिन से लापता दरोगा का मिला शव, नदी में तैरता मिला लापता दरोगा अजय गौड़ का शव, बस्ती जिले के परशुरामपुर थाने में SSI के पद पर तैनात थे दरोगा अजय गौड़
  • संभल: प्रशासन ने काशीराम आवासीय कालोनी में आवासों को मुस्लिम समुदाय के कब्जों से मुक्त कराया, 50 से अधिक आवासों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पिछले 12 साल से किया हुआ था कब्जा
  • हाथरस: सड़क हादसे में 2 साल के मासूम की मौत, आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर किया हंगामा, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की के साथ पथराव भी किया, हालात बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ पर लाठियां बरसाई

इंदौर रिहायशी इलाके में तेंदुआ पिंजरे

इंदौर के रिहायशी इलाके में तेंदुआ का हलचल, पिंजरे में फंसा

इंदौर। शहर के रिहायशी इलाकों में तेंदुए की मौजूदगी से दहशत का माहौल है। देवगुराड़िया क्षेत्र में एक तेंदुआ वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में फंस गया।

इंदौर के रिहायशी इलाके में तेंदुआ का हलचल पिंजरे में फंसा

Leopard Spotted |

मिल रही थीं मूवमेंट की सूचनाएं

शहर के रिहायशी इलाकों में तेंदुए की मौजूदगी से दहशत का माहौल है। देवगुराड़िया क्षेत्र में एक तेंदुआ वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में फंस गया। तेंदुए की मूवमेंट तीन दिनों से महू स्थित आर्मी वॉर कॉलेज परिसर और आसपास के क्षेत्रों में देखी जा रही थी। स्थानीय लोगों और आर्मी वॉर कॉलेज के कर्मचारियों ने तेंदुए को परिसर के आसपास घूमते देखा था। वन विभाग भी अलर्ट है और संभावित मार्गों पर नाइट विजन ट्रैप कैमरे लगाए गए। इससे तेंदुए की लोकेशन ट्रैक की जा सके।

रात में पिंजरे में फंसा तेंदुआ

लगातार निगरानी के बाद देवगुराड़िया के पास सनावदिया गांव क्षेत्र में लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ फंस गया। पिंजरे में फंसते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

वन विभाग की अपील

वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों से बचने और तेंदुए के पकड़े जाने तक घर से बाहर अनावश्यक न निकलने की अपील की थी। पिंजरे में तेंदुआ फंसने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

रिहायशी इलाकों में बढ़ती वन्यजीवों की दस्तक

इंदौर के महू, देवगुराड़िया और आसपास के इलाकों में तेंदुओं की मौजूदगी लगातार बढ़ रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि जंगलों का सिमटना और भोजन की तलाश तेंदुओं के रिहायशी इलाकों की ओर आने का प्रमुख कारण है।

यह भी पढ़े: ईरान के पास अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल क्षमता

https://www.primenewsnetwork.in/india/iran-can-strike-us-bases-with-missiles/131592

Related to this topic: