प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

मंगलसूत्र झपटने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

महिला अटेंडर से मंगलसूत्र झपटने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। एम्स भोपाल परिसर में लिफ्ट के अंदर महिला अटेंडर से मंगलसूत्र झपटने के मामले में बागसेवनिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

 महिला अटेंडर से मंगलसूत्र झपटने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Mangalsutra Snatching |

दोस्तों से ली उधारी चुकाने वारदात को अंजाम दिया

एम्स भोपाल परिसर में लिफ्ट के अंदर महिला अटेंडर से मंगलसूत्र झपटने के मामले में बागसेवनिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया मंगलसूत्र बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान सुनील मीणा के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने गर्लफ्रेंड पर खर्च, महंगी लाइफस्टाइल और दोस्तों से ली गई उधारी चुकाने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया था।

शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया था मामला

पुलिस ने बताया कि 27 जनवरी 2026 को महिला कर्मचारी की शिकायत पर थाना बागसेवनिया में मामला दर्ज किया गया था। घटना एम्स अस्पताल परिसर के भीतर लिफ्ट में हुई थी, जहां मरीजों और उनके परिजनों की लगातार आवाजाही रहती है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया।

सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्य पर गिरफ्तारी

सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है। फिलहाल आरोपी से आगे की पूछताछ जारी है और पुलिस यह भी जांच कर रही है कि उसने इससे पहले कोई और वारदात तो नहीं की है।

यह भी पढ़े: मध्य प्रदेश में पहली बार टैंक ओवरहॉलिंग

https://www.primenewsnetwork.in/india/first-tank-overhauling-in-madhya-pradesh/131044

Related to this topic: