प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

गुजरातियों पर किए कमेंट पर...

गुजरातियों पर किए कमेंट पर मल्लिकार्जुन खरगे ने मांगी माफी, कहा - गलत तरीके से पेश किया जा रहा

Mallikarjun Kharge : मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को कहा कि हाल ही में केरल में दिए गए उनके एक चुनावी भाषण की कुछ टिप्पणियों को...

गुजरातियों पर किए कमेंट पर मल्लिकार्जुन खरगे ने मांगी माफी कहा - गलत तरीके से पेश किया जा रहा

गुजरातियों पर किए कमेंट पर मल्लिकार्जुन खरगे ने मांगी माफी, कहा - गलत तरीके से पेश किया जा रहा |

Mallikarjun Kharge : मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को कहा कि हाल ही में केरल में दिए गए उनके एक चुनावी भाषण की कुछ टिप्पणियों को जानबूझकर गलत तरीके से पेश किया जा रहा है, लेकिन फिर भी वह खेद व्यक्त करते हैं. गुजरात के लोगों पर की गई टिप्पणी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे माफी मांगी. 

उनका कहना है कि गुजरात के लोगों के प्रति मेरे मन में हमेशा सर्वोच्च सम्मान रहा है और वहां के लोगों की भावनाओं को आहत करना मेरा कभी उद्देश्य नहीं था.

केरल में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी. ऐसे में पिछले दिनों केरल की एक रैली में मल्लिकार्जुन खरगे ने गुजरात के लोगों का जिक्र कर पीएम मोदी पर हमला बोला था. बता दें कि केरल चुनाव खरगे ने कहा था कि मोदी जी, आप गुजरात के अनपढ़ लोगों को बेवकूफ बना सकते हैं, लेकिन केरल के लोगों को बेवकूफ नहीं बना सकते. 

ये टिप्पणियां बेहद आपत्तिजनक और दुर्भाग्यपूर्ण : CM भूपेंद्र पटेल

इस पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी इसकी निंदा की थी. उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा था कि ये टिप्पणियां बेहद आपत्तिजनक और दुर्भाग्यपूर्ण हैं. उन्होंने (खरगे ने) न केवल 6.5 करोड़ गुजरातियों का अपमान किया है, बल्कि महात्मा गांधी और सरदार वल्लभभाई पटेल की पवित्र भूमि की गरिमा को भी ठेस पहुंचाई है. इन टिप्पणियों से राज्य की जनता का अपमान हुआ है और उनकी गरिमा को भी ठेस पहुंची है.

गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री संघवी ने कहा कि राजनीति में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन किसी राज्य के सभी नागरिकों का अपमान करना और उनकी बौद्धिक क्षमता पर सवाल उठाना ना केवल अशोभनीय है, बल्कि यह कांग्रेस की पूरी तरह से बीमार मानसिकता को भी उजागर करता है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/china-first-statement-on-ceasefire-to-promote-peace/155595
 

Related to this topic: