Bihar Election : मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को कहा कि बिहार में 20 वर्षों से नीतीश कुमार की और केंद्र में 11 वर्षो से मोदी की सरकार है. इसके बावजूद इतने सालों में न तो बिहार से पलायन रुका..
मल्लिकार्जुन खरगे का हमला, कहा - न तो बिहार से पलायन रुका, न लोगों को नौकरी - रोजगार मिले |
Bihar Election : मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को कहा कि बिहार में 20 वर्षों से नीतीश कुमार की और केंद्र में 11 वर्षो से मोदी की सरकार है. इसके बावजूद इतने सालों में न तो बिहार से पलायन रुका, न लोगों को नौकरी - रोजगार मिले, न ही महंगाई से मुक्ति मिली. मल्लिकार्जुन खरगे ने नीतीश कुमार और पीएम मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने बिहार में वैशाली जिले के राजापाकड़ में जनसभा को संबोधित किया.
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि भाजपा हर राज्य में लोकतंत्र को कमजोर किया. सीबीआई, ईडी और आईटी का दुरुपयोग कर जनादेश छीना. यह डबल इंजन की सरकार नहीं, बल्कि डबल धोखे की सरकार है, जिसने बिहार के जल, जंगल और जमीन को बर्बाद किया. बीजेपी और आरएसएस सामाजिक न्याय के विरोधी हैं. SC, ST, OBC और अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर हमला किया गया. पिछले 11 सालों में मोदी सरकार ने लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया. देश में आर्थिक असमानता चरम पर है. 5 फीसदी लोगों के पास देश की 60 फीसदी से अधिक संपत्ति है, जबकि निचले 50 फीसदी लोगों के पास कुल संपत्ति का मात्र 3 फीसदी है.
'नौजवानों को रोजगार देने की जगह सरकार सरकारी संस्थान बेच रही'
उन्होंने कहा कि मैं हर वर्ष दिवाली और छठ के दौरान रेल स्टेशन पर बिहार लौट रहे यात्रियों की परेशानी को देखता हूं. स्त्री, पुरुष, बुजुर्ग सभी अपनी जान जोखिम में डालते है. मैं सोचता हूं कि मोदी सरकार बिहार के लोगों की इन छोटी मुश्किलों का भी हल नहीं ढूंढना चाहती. आज देशभर में 30 लाख सरकारी पद खाली हैं जिसमें से 9 लाख 70 हजार पद केंद्र सरकार के ही हैं पर नौजवानों को रोजगार देने की जगह सरकार सरकारी संस्थान बेच रही है. नोटबंदी, लॉकडाउन और ऑक्सीजन cylinder संकट ने दिखा दिया कि यह सरकार आम जनता से कितनी दूर है.
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि भाजपा पूरे देश में ED, CBI और IT का डर दिखाकर विपक्ष की आवाज़ दबा रही है. जिन एजेंसियों को कानून और न्याय के लिए काम करना चाहिए, उन्हें राजनीतिक हथियार बना दिया गया है. भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप वाले लोग बीजेपी में शामिल हो जाते हैं तो उन्हें पवित्र घोषित कर दिया जाता है.
दो चरणों में चुनाव होंगे
चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी. दो चरणों में चुनाव होंगे, पहले चरण में 18 जिलों के 121 सीटों पर होगी. इसमें गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर शामिल है. दूसरे चरण में 20 जिलों के 122 सीटों पर होगी. इसमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी, चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, मधुबनी, अररिया, कशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास शामिल है.
यह भी पढ़ें ; https://www.primenewsnetwork.in/state/pm-modi-said-that-look-at-the-posters-of-rjd-and-congress-the-pictures-of-those/96453