तमिलनाडु। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फेंस के दौरान पीएम मोदी को..
तमिलनाडु। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फेंस के दौरान पीएम मोदी को आतंकवादी बता दिया. हालांकि बाद में उन्होंने अपने बयान पर सफाई दी. उन्होंने कहा कि वह (PM मोदी) लोगों और राजनीतिक पार्टियों को डरा रहे हैं.
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि "मैंने कभी नहीं कहा कि वह आतंकवादी हैं. मेरा मतलब है, मैं साफ करना चाहता हूं कि मोदी हमेशा धमकी देते हैं. ED, IT और CBI जैसी संस्थाएं उनके हाथ में हैं. वह डिलिमिटेशन भी अपने हाथ में लेना चाहते हैं."
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि ये AIADMK के लोग, जो खुद अन्नादुरई की फोटो लगाते हैं, वे मोदी के साथ कैसे जुड़ सकते हैं? वह एक आतंकवादी हैं. उनकी पार्टी समानता और न्याय में विश्वास नहीं करेगी. ये लोग उनके साथ जुड़ रहे हैं. इसका मतलब है कि वे लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं.
बीजेपी का आया बयान
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि "मुझे शर्म आती है कि कांग्रेस और डीएमके इतनी नीच हरकत पर उतर आए हैं कि वे भारत की जनता द्वारा लोकतांत्रिक रूप से चुने गए प्रधानमंत्री को आतंकवादी कहकर उनका अपमान कर रहे हैं. राहुल गांधी और एमके स्टालिन को प्रधानमंत्री और उन्हें वोट देकर सत्ता में लाने वाली भारत की जनता के इस घोर अपमान के लिए माफी मांगनी चाहिए. कांग्रेस और डीएमके ने इस बयान से 140 करोड़ भारतीयों को जिनमें हमारे 8 करोड़ तमिल भाई-बहन भी शामिल हैं, अपमानित किया है."
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/india-plans-korea-enclave-to-boost-investment/176106