प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सरकार ने MGNREGA को समाप्त कर दिया : कांग्रेस

सरकार ने MGNREGA को समाप्त कर दिया है, लाखों गरीब और वंचित लोग बेसहारा हो गए : मल्लिकार्जुन खरगे

CWC Meeting : मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि संसद के हालिया शीतकालीन सत्र में मोदी सरकार ने 'MGNREGA' को समाप्त कर दिया है.

सरकार ने mgnrega को समाप्त कर दिया है लाखों गरीब और वंचित लोग बेसहारा हो गए  मल्लिकार्जुन खरगे

सरकार ने MGNREGA को समाप्त कर दिया : मल्लिकार्जुन खरगे |

CWC Meeting : मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को कहा कि संसद के हालिया शीतकालीन सत्र में मोदी सरकार ने 'MGNREGA' को समाप्त कर दिया है. वे CWC बैठक को संबोधित कर रहे थे.

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि जिससे लाखों गरीब और वंचित लोग बेसहारा हो गए हैं. मोदी सरकार ने न केवल गरीबों को पेट में लात मारी है, बल्कि उनकी पीठ में छुरा भी घोंपा है. 'MGNREGA' को समाप्त करना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान है.

'सामूहिक नैतिक विफलता'

उन्होंने कहा कि जैसा कि सोनिया गांधी ने हाल ही में लिखा कि MGNREGA ने महात्मा गांधी के सर्वोदय ('सभी का कल्याण') के दृष्टिकोण को साकार किया और काम करने के संवैधानिक अधिकार को लागू किया. इसका अंत हमारी सामूहिक नैतिक विफलता है.

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि एक ऐसी विफलता, जिसके वित्तीय और मानवीय परिणाम भारत के करोड़ों मेहनतकश लोगों के लिए आने वाले वर्षों तक गंभीर रहेंगे. अब यह अनिवार्य है कि हम एकजुट होकर उन अधिकारों की रक्षा करें, जो हम सभी की रक्षा करते हैं.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/india-response-to-the-delay-in-us-h1b-visa-appointments/102626

Related to this topic: