Mallikarjun Kharge : पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को मीडिया से बात की...
'इससे जनता को कोई राहत नहीं', पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती को लेकर बोले मल्लिकार्जुन खरगे |
Mallikarjun Kharge : पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि पहले ही उन्होंने दाम बढ़ा दिए थे और आज कटौती करके वो कहना चाहते हैं कि सरकार ने दाम कम किए. पहले तो लाखों-करोड़ों रुपये सरकार ने लूट लिये और अब अपने पास पैसे जमा करने के बाद थोड़ी सी राहत दे दी. इससे जनता को कोई राहत नहीं है. ये ऐसा है कि उन्होंने अपनी जेब में 1000 रुपये जमा कर लिए हैं और अब 200 रुपये वापस दे रहे हैं.
मिडिल ईस्ट में लगातार हालात बिगड़ते जा रहे हैं. दुनियाभर में इसका असर देखने को मिल रहा है. ट्रंप ने ऊर्जा पर हमलों की रोक 10 दिन तक बढ़ा दिया है. मिडिल की स्थिति के चलते केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर दी, वहीं विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है.
जयराम रमेश का बयान
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स पोस्ट कर कहा था कि जब वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें गिरीं, जैसा कि पिछले 12 सालों में सात अलग-अलग मौकों पर हुआ, भारत में उपभोक्ता कीमतें कम नहीं हुईं. आज की घोषणा विधानसभा चुनाव के कारण है. 30 अप्रैल तक इंतजार करें. लोगों को 30 अप्रैल तक का इंतजार करना चाहिए. पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को दूसरे और अंतिम चरण का चुनाव संपन्न होगा.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-spoke-to-the-crown-prince-of-saudi-arabia/152605