प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • लखनऊ: BSP सवर्ण वोटों के साथ लाने की बना रही रणनीति, BSP को सवर्ण वोटों के जरिए ही 2027 जीत मिलने की उम्मीद, ब्राह्मण वोटों पर BSP सुप्रीमो मायावती का खास फोकस
  • वाराणसी: पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के दिशा-निर्देशों पर कैंट स्टेशन के सामने चलाया गया ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’, 15 वाहन सीज, 25 का हुआ चालान
  • रायबरेली: एक सप्ताह पूर्व क्रिकेट मैदान में हुई मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, वीडियो में बैट से निर्दयता से पीटने की तस्वीरें सामने आई, मामले में 6 नामजद समेत 2-3 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
  • मुजफ्फरनगर: भीषण सड़क हादसा, स्कूटी और बाइक के बीच हुई टक्कर, हादसे में 3 लोग घायल, सड़क क्रॉस करने के दौरान हुई टक्कर
  • आजमगढ़: पुलिस और गोतस्करों के बीच हुई मुठभेड़, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोतस्कर गोली लगने से घायल, दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस, पिकअप वाहन और गोवंश बरामद
  • मुजफ्फरनगर: पुलिस ने स्कूल की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत करने वाले मनचले को गिरफ्तार किया, आरोपी के पास से 5 किलो गांजा बरामद
  • बहराइच: कतर्नियाघाट इलाके में तेंदुए के हमले में 6 साल की मासूम की मौत, घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल
  • गाजियाबाद: रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 और 2 के बीच बने इलेक्ट्रिक पैनल रूम में अचानक लगी आग, RPF और GRP की टीम मौके पर पहुंची, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया
  • कानपुर: दबंगों से प्रताड़ित होकर युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, शुभम कटियार नाम के युवक परिवार को लगातार कर रहा था परेशान, पीड़ित ने पुलिस पर पुराने मामले में कार्रवाई नहीं करने का लगाया आरोप

लॉजिकल विसंगति के नाम पर वोट न कटे

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी : जिलाधिकारी देंखे, लाजिकल डिसक्रिपेंसी की आड़ में न कटे वोटर का नाम

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के जिलाधिकारियों को कहा है कि वे लाजिकल डिसक्रिपेंसी की आड़ में किसी भी वैध वोटर का नाम नहीं कटने दें।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी   जिलाधिकारी देंखे लाजिकल डिसक्रिपेंसी की आड़ में न कटे वोटर का नाम

West Bengal Chief Minister |

जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के जिलाधिकारियों को कहा है कि वे लाजिकल डिसक्रिपेंसी की आड़ में किसी भी वैध वोटर का नाम नहीं कटने दें। यह उनकी बड़ी बड़ी जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने उन्हें यह भी समझाया कि वे किसी के दबाव में नहीं आए और ना ही डरे। वे अपने राज्य के जिलाधिकारियों के साथ हैं। राज्य सचिवालय नबान्नो के सूत्रो के अनुसार मुख्यमंत्री जिलाधिकारियों की यह बैठक बंद कमरे में हुई। राज्य की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती ने जिलाधिकारियो को बैठक में आने की सूचना दी थी और उनके नेतृत्व में ही करीब आध घंटे की बैठक हुई। कहना न होगा कि जिलाधिकारी ही अभी जिला चुनाव अधिकारी हैं और उन्हें चुनाव आयोग के निर्देश के मुताबित चलना पड़ रहा है। 

एक भी वैध वोटर न हो बाहर

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बैठक में करीब दस मिनट रही होगी। उन्होंने जिलाधिकारियों को कहा कि एसआईआर का कार्य चल रहा है। मतदाता सूत्री तैयार करना महत्वपूर्ण कार्य है। इसमें जिलाधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्हें ही यह सुनिश्चित करना है कि एक भी वैध वोटर का नाम मतदाता सूची से बाहर न हो पाए। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें यह भी कहा कि उन पर काफी दबाव है। उनका इशारा चुनाव आयोग की ओर था। उन्होंने उन्हें भरोसा दिया कि वे (ममता बनर्जी) उनके साथ हैं और हमेशा रहेगी। उन्हें किसी से डरने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बैठक में एक-डेढ़ महीने में राज्य सरकारकी योजनाओं बांग्लार बाड़ी, पथश्री, आमादेर पाड़ा – आमादेर समाधान आदि योजनाओं को पूरा करने में कोई कोताही न होने देने पर जोर दिया और कहा कि जिलाधिकारी इस पर गौर करें।

यह भी पढ़े: कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन: चुनाव कार्यालय के सामन

https://www.primenewsnetwork.in/india/congress-protest-outside-wb-chief-election-officer/105675
 

Related to this topic: