मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 15 दिसंबर को सुंदरबन के सागरद्वीप में मकर संक्रांति पर होने वाले गंगा सागर मेला की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक करेंगी।
15 दिसंबर को बड़े स्तर पर समीक्षा
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 15 दिसंबर को सुंदरबन के सागरद्वीप में मकर संक्रांति पर होने वाले गंगा सागर मेला की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक करेंगी। इस बैठक में राज्य के प्रधान सचिव, कई विभागों के मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
चुनाव से पहले गंगा सागर का राजनीतिक महत्व
2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले जनवरी में गंगा सागर मेला को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसी वजह से मुख्यमंत्री खुद तैयारियों की नियमित समीक्षा कर रही हैं।
देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु आते हैं
जानकारों के अनुसार गंगा सागर मेला देशभर से लाखों श्रद्धालुओं, साधु-संतों, पर्यटकों और मेला प्रेमियों को आकर्षित करता है। यहां विदेशियों की भी काफी संख्या रहती है।
सतर्कता बढ़ाने का कारण
प्रयागराज कुंभ मेले में भगदड़ में हुई करीब 30 श्रद्धालुओं की मौत के बाद ममता बनर्जी गंगा सागर मेले को अधिक सुरक्षित तरीके से संपन्न कराना चाहती हैं।
छवि सुधारने और संदेश देने पर जोर
सूत्रों के अनुसार ममता बनर्जी चाहती हैं कि मेले में आने वाले लोगों के सामने उनकी सरकार की अच्छी छवि बने, साथ ही यह संदेश जाए कि पश्चिम बंगाल में सुशासन है और हिंदू धर्म के प्रति सम्मान भी बरकरार है।
उच्चस्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति
बैठक में मुख्य सचिव मनोज पंत, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार, सुंदरबन, लोक निर्माण, परिवहन, स्वास्थ्य, ऊर्जा, खाद्य, दमकल, पर्यावरण और आपदा प्रबंधन जैसे कई विभागों के मंत्री व सचिव मौजूद रहेंगे।
पहले भी हुई समीक्षा
कुछ दिन पहले भी सुंदरबन और सिंचाई विभाग के मंत्रियों तथा दक्षिण 24 परगना के अधिकारियों की बैठक में मेले की तैयारियों की समीक्षा की गई थी।
10 से 16 जनवरी तक लगेगा मेला
गंगा सागर मेला 10 से 16 जनवरी तक चलेगा।
पुण्य स्नान
मुख्य स्नान: 14 और 15 जनवरी
सूत्रों के अनुसार मेले के पहले चुनाव आयोग द्वारा अंतिम वोटर लिस्ट प्रकाशित हो चुकी होगी, जिसके बाद राजनीतिक गतिविधियाँ बढ़ जाएँगी। ऐसे माहौल में मेले पर राजनीतिक असर भी देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़े: बंगाल विधानसभा में कबीर की नई सीट
https://www.primenewsnetwork.in/india/kabeer-gets-new-seat-in-bengal-assembly/100626