अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी के मेयर चुनाव में जोहरान ममदानी ने जीत के साथ ही भारत में बयानबाजी तेज हो गई है। मुंबई भाजपा अध्यक्ष और अंधेरी पश्चिम से विधायक अमीत साटम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है कि
न्यूयार्क में ममदानी की जीत पर मुंबई की राजनीति गरमाई
ममदानी की जीत पर भारत में बयानबाजी
मुंबई। अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी के मेयर चुनाव में जोहरान ममदानी ने जीत के साथ ही भारत में बयानबाजी तेज हो गई है। मुंबई भाजपा अध्यक्ष और अंधेरी पश्चिम से विधायक अमीत साटम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है कि हम किसी खान को मुंबई का मेयर नहीं बनने देंगे। इसपर शिवसेना (यूबीटी) के एक नेता आनंद दुबे ने भाजपा नेता की मनसिक स्थिति पर ही सवाल उठा दिया है। उन्होंने और यहां तक कहा कि उनको इलाज की जरूरत है और उद्धव सेना उनके आगरा के पागलखाने में इलाज का खर्च उठाएगी।
साटम ने इसे ‘वोट जिहाद’ करार दिया है। उनका आरोप है कि न्यूयॉर्क की तरह मुंबई में भी तुष्टीकरण की राजनीति लाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सत्ता में बने रहने के लिए तुष्टीकरण की राह अपना रहे हैं। हमें मुंबई को ऐसी ताकतों से बचाना होगा जो समाज को बांटने की कोशिश करती हैं।
साटम ने कहा कि वे धार्मिक सद्भाव में विश्वास रखते हैं, लेकिन अगर कोई देशविरोधी सोच से समाज को बांटने की कोशिश करेगा, तो भाजपा उसका विरोध करेगी। बता दें कि ममदानी, भारतीय फिल्ममेकर मीरा नायर और भारतीय मूल के विद्वान मह्मूद ममदानी के बेटे हैं। अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में दक्षिणपंथी समूह इसे 'स्थानीय बनाम बाहरी' की बहस के रूप में देख रहे हैं।
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए आनंद दुबे ने कहा कि अमित साटम की मानसिक स्थिति बिगड़ गई है। जिस दिन से वह अध्यक्ष बने हैं, उन्हें एहसास हो गया था कि उनका सफाया होने वाला है, इसलिए वह पहले दिन से ही मुंबई के मेयर के बारे में अजीबोगरीब बयान दे रहे हैं।
भाजपा पर लगाए हिंदू-मुस्लिम करने के आरोप
शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने भाजपा हमेशा हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करने का आरोप लगाhttps://www.primenewsnetwork.in/india/israel-india-agreement-on-technology/96723या। उन्होंने कहा कि केवल एक मराठी हिंदू ही मुंबई का मेयर बनेगा। आनंद दुबे ने कहा कि मैं पूरे विश्वास के साथ कहता हूं कि नगर निगम चुनावों में शिवसेना (UBT) का झंडा लहराएगा और एक मराठी हिंदू ही यहां मेयर बनेगा।
भारत-इजराइल रक्षा, उद्योग और औद्योगिक क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएंगे
यह भी पढेंःhttps://www.primenewsnetwork.in/india/israel-india-agreement-on-technology/96723