प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कंपनी ने पीएम मोदी की सलाह पर उठाया बड़ा कदम

मारुति ने कर्मचारियों को दी वर्क फ्रॉम होम और कार पूलिंग की सलाह

जापानी कंपनी सुजूकी इंडिया ने बताया कि इन उपायों के तहत, मारुति कर्मचारियों के लिए 'वर्क-फ्रॉम-होम' (घर से काम) लागू किया गया है।

मारुति ने कर्मचारियों को दी वर्क फ्रॉम होम और कार पूलिंग की सलाह

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण देश में आये ऊर्जा संकट को देखते हुए आटोमोबाइल सेक्टर की सबसे बड़ी स्वदेशी कंपनी "मारुति सुजूकी इंडिया" ने अपने कर्मचारियों के लिए "वर्क-फ्रॉम-होम" की व्यवस्था शुरू करने का निर्णय लिया है।

दफ्तरों और घरों में बिजली बचाने के कदम भी उठाएगी

"मारुति सुजूकी इंडिया" ने पीएम नरेन्द्र मोदी की सलाह और पेट्रोल - 2023 डीजल की किल्लत को देखते हुए कंपनी खर्चों में कटौती के उपायों के तहत, वर्क-फ्रॉम-होम की व्यवस्था लागू करने के साथ ही गैर जरूरी विदेशी और घरेलू यात्रा पर रोक, कारपूलिंग और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने, तथा दफ्तरों और घरों में बिजली बचाने के कदम उठाने की घोषणा की है। 

युद्ध के दीर्घावधि प्रभावों को कम करने की जरूरत

कंपनी ने सोशल मीडिया पर मंगलवार को जारी बयान में कहा, 'उसने माननीय प्रधानमंत्री के मितव्ययिता के आह्वान और साथ ही पश्चिम एशिया युद्ध के दीर्घावधि प्रभावों को कम करने की जरूरत को अत्यधिक महत्त्व दिया है।' कंपनी द्वारा ऊर्जा-बचत और दक्षता अभियान के अंतर्गत उठाए गए प्रमुख कदमों में कर्मचारियों को कार्यालय आने के बजाय घर से काम करने की अनुमति दी गई है, बशर्ते उनकी भूमिका इसके लिए संचालन रूप से अनुकूल हो। साथ ही व्यावसायिक रूप से अत्यंत आवश्यक न होने तक कर्मचारियों की विदेश यात्राओं पर रोक लगा दी गई है। घरेलू यात्राओं को भी कम किया गया है और वर्चुअल बैठकों (virtual meetings) को प्राथमिकता दी जा रही है। कर्मचारियों को ईंधन की खपत कम करने के लिए कारपूलिंग (carpooling) और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. कार्यालय और घर दोनों जगह एयर कंडीशनर (AC), पंखों और लाइटों का अनुकूलतम उपयोग करने को कहा गया है, ताकि ऊर्जा बचाई जा सके।

मार्च 2025 तक रोल पर 19,966 नियमित कर्मचारी और 33,811 गैर-नियमित कर्मचारी

जापानी कंपनी सुजूकी इंडिया ने बताया कि इन उपायों के तहत, मारुति कर्मचारियों के लिए 'वर्क-फ्रॉम-होम' (घर से काम) लागू किया गया है, जहां भी यह काम-काज के लिहाज से मुमकिन है, ताकि आने-जाने में लगने वाले ईंधन की खपत को कम किया जा सके। कंपनी ने कहा कि यह कदम उसकी मौजूदा रिमोट वर्किंग पॉलिसी के अनुरूप है। कंपनी की सालाना रिपोर्ट के अनुसार, 31 मार्च, 2025 तक मारुति सुजूकी के रोल पर 19,966 नियमित कर्मचारी और 33,811 गैर-नियमित कर्मचारी थे।

इसे भी पढ़ेंः सीमेंट की कीमत 5 से 7 रुपये तक हो सकती है महंगी

Related to this topic: