प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

प्रतिमा पर चढ़ा युवक, पुलिस ने पकड़ा

महाराजा मर्दन सिंह की प्रतिमा पर चढ़ा युवक, शराब पीकर किया हंगामा; पुलिस ने हिरासत में लिया

ललितपुर के तालबेहट कस्बे में शनिवार शाम एक युवक ने महाराजा मर्दन सिंह की प्रतिमा पर चढ़कर जमकर हंगामा किया।

महाराजा मर्दन सिंह की प्रतिमा पर चढ़ा युवक शराब पीकर किया हंगामा पुलिस ने हिरासत में लिया

Statue Incident: Youth Taken Into Custody |

ललितपुर (उत्तर प्रदेश): ललितपुर के तालबेहट कस्बे में शनिवार शाम एक युवक ने महाराजा मर्दन सिंह की प्रतिमा पर चढ़कर जमकर हंगामा किया। युवक प्रतिमा के कंधे पर बैठा दिखाई दिया और वहां बैठकर शराब का पाउच पीते हुए गाली-गलौज करता नजर आया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रतिमा पर चढ़कर करने लगा अभद्र हरकतें

जानकारी के अनुसार, तालबेहट कस्बे के बीचों-बीच पेट्रोल पंप के पास 1857 की क्रांति के अग्रदूत महाराजा मर्दन सिंह की प्रतिमा स्थापित है। शनिवार शाम एक युवक अचानक प्रतिमा पर चढ़ गया और अनाप-शनाप बातें करने लगा।

स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना

मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह लोगों से भी गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने समझा-बुझाकर उतारा

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। युवक ने पुलिसकर्मियों से भी अभद्र व्यवहार किया और हंगामा जारी रखा। पुलिस ने किसी तरह युवक को समझा-बुझाकर प्रतिमा से नीचे उतारा और हिरासत में ले लिया। युवक की हरकतों को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(एएनआई)

यह भी पढ़े: प्रदर्शनकारी छात्रों पर दर्ज मामले वापस लेने की मांग, अभिजीत दिपके ने पीएम मोदी से की अपील

Related to this topic: