प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ऑपरेशन सिंदूर में मसूद अजहर का परिवार मारा गया

ऑपरेशन सिंदूर में मसूद अजहर का परिवार मारा गया, जैश कमांडर का बड़ा खुलासा

Operation Sindoor : भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की सीमा के अंदर आतंकवादियों को ढेर कर दिया था. पाकिस्तान के पाले आतंकी इस बात को कबूल कर रहे हैं.

ऑपरेशन सिंदूर में मसूद अजहर का परिवार मारा गया  जैश कमांडर का बड़ा खुलासा

ऑपरेशन सिंदूर में मसूद अजहर का परिवार मारा गया |

Operation Sindoor : भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान की सीमा के अंदर आतंकवादियों के ठिकानों को ढेर कर दिया था. पाकिस्तान के पाले आतंकी इस बात को कबूल कर रहे हैं. भारत ने POK में कई आंतकी ठिकानों को नष्ट किया था. इसमें मसूद अजहर के परिवार के लोग भी मारे गए थे. 

आतंकवादी ने कश्मीरी उर्दू में कहते हुए कहा कि आतंकवाद को गले लगाते हुए हमने इस देश की सीमाओं की रक्षा के लिए दिल्ली, काबुल और कंधार से लड़ाई लड़ी. सब कुछ बलिदान करने के बाद बहावलपुर में 7 मई को मौलाना मसूद अज़हर के परिवार के लोग साफ हो गए. टुकड़ों में बंट गए.

ये स्थान थे शामिल

बहावलपुर पाकिस्तान का 12 वां सबसे बड़ा शहर है. शहर लाहौर से 400 किमी दूर है. जैश - ए - मोहम्मद के मुख्यालय पर आतंकी मसूद अजहर के परिवार के लोग भी थे. इसी हमले में मारे गए थे. पाकिस्तान ने स्वीकारा था कि नौ ठिकानों पर हमला हुआ है, जिनमें बहावलपुर, कोटली और मुरीदके के स्थान शामिल हैं.

यह जगह आतंकवादी गतिविधियों के केंद्र माने जाते हैं. जैश – ए – मोहम्मद 2,000 के दशक की शुरुआत में गठित हुआ था. जैश – ए – मोहम्मद भारतीय धरती पर कई हमलों में शामिल है. इस समय मसूद अजहर पाकिस्तान में है और पाकिस्तान की सेना सुरक्षा मुहैया कराए हुए है. 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/breaking-story/india/120/breaking/9d02a48e/5e08db25/breakingdetails/mother-dairy-gives-relief-to-customers-milk-becomes-cheaper-by-rs-2-47115


 

 

Related to this topic: