छत्तीसगढ़ के कोरबा में नौकरिया तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला है।
Unidentified body found floating in Naukriya pond in Chhattisgarh, police engaged in identification |
कोरबा (छत्तसगढ़)। पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर के पास नौकरिया तालाब में आज सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव पानी में तैरता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह जब स्थानीय लोग तालाब में नहाने पहुंचे, तो उन्होंने पानी की सतह पर एक शव को उतराते देखा। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पाली थाना पुलिस को दी।
घटनास्थल के पास ही एक लावारिस बाइक भी बरामद
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। पाली पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया शव 1 से 2 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। चेहरे व शरीर के कुछ हिस्सों पर जलीय जीवों (मछलियों) द्वारा नोंचे जाने के निशान हैं, जिसके कारण मृतक की तत्काल पहचान नहीं हो सकी है। घटनास्थल के पास ही एक लावारिस बाइक भी बरामद हुई है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर और आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ेंः इटावा में चार माह से लापता युवती; परिजनों ने SSP से लगाई न्याय की गुहार