ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित यूनिट-1 मार्केट में मंगलवार तड़के भीषण आग लगने से 40 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गईं।
भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित यूनिट-1 मार्केट में मंगलवार तड़के भीषण आग लगने से 40 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गईं। अधिकारियों के अनुसार, इस आग में भारी नुकसान हुआ है। अतिरिक्त अग्निशमन अधिकारी मनोरंजन राउत ने बताया कि दमकल की टीमों ने एक घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया।
पॉलीथिन और एलपीजी सिलेंडरों के कारण तेजी से फैली आग
उन्होंने कहा कि दुकानों में रखी प्लास्टिक, पॉलीथिन और एलपीजी सिलेंडरों के कारण आग तेजी से फैल गई। उन्होंने आगे कहा कि, "रात 1:40 बजे भुवनेश्वर के 112 कंट्रोल रूम पर हमें आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद फायर स्टेशन की दो टीमें मौके पर पहुंचीं। एक घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया गया। दुकानों में प्लास्टिक की रस्सियां, पॉलीथिन और 5 लीटर के एलपीजी सिलेंडर रखे हुए थे, जिसकी वजह से आग तेजी से फैल गई।"
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/nepal-begins-nomination-process-for-house-of-representatives-elections/105629
नेपाल में प्रतिनिधि सभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, 5 मार्च को होगा मतदान