प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

चमोली: THDC प्रोजेक्ट साइट पर भूस्खलन, 8 घायल

चमोली में टीएचडीसी हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट पर जबरदस्त भूस्खलन, 8 मजदूर घायल

चमोली जिले में टीएचडीसी हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट पर भीषण भूस्खलन हुआ, जिसमें 8 मजदूर घायल हो गए। राहत एवं बचाव कार्य जारी है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चमोली में टीएचडीसी हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट पर जबरदस्त भूस्खलन 8 मजदूर घायल

massive landslide at thdc hydro project site in chamoli-8 workers injured |

चमोली में टीएचडीसी हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट पर जबरदस्त भूस्खलन, 8 मजदूर घायल


चमोली/हेलंग: उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ क्षेत्र के हेलंग स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन विष्णुगाड़ पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की डैम साइट पर शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। भारी भूस्खलन के चलते काम कर रहे मजदूरों पर मलबा आ गिरा, जिससे आठ मजदूर घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दरअसल  अलकनंदा नदी के किनारे बन रही इस जल विद्युत परियोजना की डायवर्जन टनल साइट पर अचानक पहाड़ी का बड़ा हिस्सा टूटकर गिर पड़ा। हादसे के वक्त साइट पर लगभग 200 मजदूर कार्यरत थे। भूस्खलन इतना अचानक हुआ कि मजदूरों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। कई ने जान बचाने के लिए भागकर शरण ली, जबकि 8 मजदूर चट्टानों और मलबे की चपेट में आ गए।

रेस्क्यू में जुटी प्रशासन और राहत टीमें
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। सभी घायलों को रेस्क्यू कर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने बताया कि घटना में किसी की मृत्यु की सूचना नहीं है, लेकिन घायलों में एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

चार घायलों का इलाज टीएचडीसी अस्पताल में किया जा रहा है।

दो मजदूरों को पीपलकोटी के स्वामी विवेकानंद अस्पताल में भर्ती किया गया है।

एक अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद प्लास्टर लगाया गया।

एक गंभीर घायल को श्रीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

सुरक्षा मानकों की जांच के निर्देश
इस जलविद्युत परियोजना का निर्माण कार्य हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (HCC) द्वारा किया जा रहा है। हादसे के बाद जिला प्रशासन ने साइट पर सभी सुरक्षा मानकों की तत्काल समीक्षा के निर्देश दिए हैं और निर्माण कार्य को फिलहाल रोक दिया गया है।
स्थानीय प्रशासन ने क्षेत्र में फिर से भूस्खलन की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त एहतियात बरतने के आदेश दिए हैं। साथ ही निर्माण कंपनियों को निर्देशित किया गया है कि वे मानसून के मद्देनज़र सुरक्षा इंतजामों को और पुख्ता करें।

Related to this topic: