IND vs PAK : भारत और पाकिस्तान के बीच मैच शुरू होने में कुछ ही समय बाकी है. दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा. टॉस की बात करें तो शाम साढ़े 7 बजे होगा. भारत - पाकिस्तान के मैच का..
IND vs PAK : भारत और पाकिस्तान के बीच मैच शुरू होने में कुछ ही समय बाकी है. दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा. टॉस की बात करें तो शाम साढ़े 7 बजे होगा. भारत - पाकिस्तान के मैच का रोमांच चरम पर पहुंच जाता है. इस बार बॉयकॉट की वजह से थोड़ा हाइप कम है. भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एशिया कप 2025 का छठा मुकाबला खेला जाना है.
अब पिच रिपोर्ट की बात करते हैं, इस मौसम में दुबई की पिच स्पिनर्स के लिए अनुकूल है. शुरुआत में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी. इस पिच पर 180 का स्कोर आसानी से डिफेंड हो जाएगा. पिच में ओस का प्रभाव नहीं दिखेगा. टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी कर सकती है.
एशिया कप 2025 भारत पाकिस्तान मुकाबला सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. इसमें सोनी स्पोर्ट्स 1, सोनी स्पोर्ट्स 3, सोनी स्पोर्ट्स 4 और सोनी स्पोर्ट्स 5 शामिल है. मोबाइल पर देखने वाले दर्शक हैं. इस महामुकाबले को सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर स्ट्रीम कर सकते हैं.
इंडिया की टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह स्टैंडबाय प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर, रियान पराग, ध्रुव जुरेल.
पाकिस्तान की टीम
सलमान आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन शाह अफरीदी, सुफियान मोकिम.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/breaking-story/india/120/breaking/d86d4b46/030e2534/breakingdetails/pm-modi-attack-said-congress-stands-with-anti-india-forces-46889