IND vs PAK Asia Cup 2025 : भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा. यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा. भारतीय समयानुसार रात 8 बजे मुकाबला शुरू होगा.
IND vs PAK Asia Cup 2025 : भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा. यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा. भारतीय समयानुसार रात 8 बजे मुकाबला शुरू होगा. टॉस की बात करें तो शाम साढ़े सात बजे होगा. दोनों टीमों के बीच मैच किसी फाइनल से कम नहीं होता है. आज के मौसम की बात करें तो आज का मौसम यूएई में साफ रहेगा. तापमान को देखें तो 32 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. 13 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हल्की हवा चलने का अनुमान है. खाड़ी देश होने की वजह से बारिश होने की संभावना कम है. मैच समय पर शुरू हो जाएगा.
ऐसे खेलेगी पिच
आज दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मैच खेला जाएगा. इसी स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज का भी मैच खेला जाएगा. इस मैच में पाकिस्तान सिर्फ 127 रन ही बना पाई थी. भारत ने आसानी से चेस कर लिया था. भारतीय टीम ने 15.5 ओवर में मैच अपने नाम कर लिया था. इस मैदान में एशिया कप 2025 के 6 मैच हो चुके हैं. शुरुआती दो मैच की बात करते हैं तो ये मैच कम स्कोर वाले थे. पिच पर रन बनेंगे लेकिन शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को संभलकर खेलना होगा. स्पिनर्स हर मैच में हावी हैं.
भारत का स्क्वॉड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमरा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा.
पाकिस्तान का स्क्वॉड
सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन अफरीदी और सुफियान मोकिम.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/breaking-story/india/120/breaking/3d0c1731/ed73862e/breakingdetails/pm-modi-will-address-the-nation-at-5-pm-47677