प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

AI Summit में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर...

'देश की गरिमा व इमेज को न बिगाड़ा जाए', AI Summit में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर बोलीं मायावती

दिल्ली। भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर पार्टियों की प्रतिक्रिया आ रही है. मायावती ने प्रदर्शन पर सवाल उठाए हैं...

देश की गरिमा व इमेज को न बिगाड़ा जाए  ai summit में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर बोलीं मायावती

AI Summit में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर बोलीं मायावती |

दिल्ली। भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर पार्टियों की प्रतिक्रिया आ रही है. मायावती ने प्रदर्शन पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि जिन भी लोगों द्वारा अर्द्धनग्न होकर अपना रोष प्रकट किया है, जिसमें अधिकतर कांग्रेसी युवा बताये जा रहे हैं, यह अति-अशोभनीय व निन्दनीय है.

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि नई दिल्ली में आयोजित ’एआई इम्पैक्ट समिट’, जिसमें देश और विदेश के भी काफी प्रमुख लोग आमंत्रित थे. यह इवेन्ट अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में था.

मायावती ने कहा कि अगर यह सम्मेलन अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का नहीं होता तो अलग बात थी, किन्तु समिट के दौरान ऐसा आचरण करना यह चिन्ता की बात है अर्थात अपने देश की गरिमा व इमेज को न बिगाड़ा जाये तो यह उचित होगा.

यह है मामला 

आज एआई इम्पैक्ट समिट का समापन हो जाएगा. सुर्खियों में भारत का एआई समिट छाया रहा. इस समिट में दुनियाभर की निगाहें टिकी रहीं. एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता परिसर में पहुंचे और अर्द्धनग्न प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की. जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/pakistan-poverty-index-all-time-high/144918
 

Related to this topic: