मेघायल में एक अवैध कोयला खदान में हुए भीषण धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है।
अपडेट
शिलॉन्ग। मेघायल में एक अवैध कोयला खदान में हुए भीषण धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। स्थानीय पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ईस्ट जयंतिया हिल्स ज़िले के थांगस्काई इलाके में एक रैट-होल कोयला खदान में हुई इस घटना में एक व्यक्ति जल गया है। हादसे के बाद मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने जांच के आदेश दिए हैं।
अब तक 16 शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SP) विकास कुमार ने बताया कि अब तक 16 शव बरामद किए गए हैं। वहीं, अभी भी कई लोग कोयला खदान के अंदर फंसे हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि, "यह घटना गुरुवार को थांगस्कू (थांगस्काई) इलाके में हुई। धमाके के बाद कई मज़दूर कोयला खदान के अंदर फंस गए। SDRF, पुलिस और स्थानीय प्रशासन तलाशी और बचाव अभियान में लगे हुए हैं।"

मुख्यमंत्री संगमा ने दिए जांच के आदेश
मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने गुरुवार को कोयला खदान हादसे की जांच के आदेश दिए हैं, जिसमें 16 लोगों की जान चली गई थी। उन्होंने कहा कि संदिग्ध अवैध कोयला खदान में हुई इस घटना के लिए जवाबदेही तय की जाएगी और जो लोग इसके लिए ज़िम्मेदार हैं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्ति की संवेदना
मुख्यमंत्री ने 'एक्स' पर पोस्ट में लिखा कि, "ईस्ट जयंतिया हिल्स में हुई दुखद कोयला खदान घटना से बहुत दुखी हूं। इस दुर्भाग्यपूर्ण त्रासदी में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मेघालय सरकार ने घटना की पूरी जांच के आदेश दिए हैं। जवाबदेही तय की जाएगी, और जो लोग ज़िम्मेदार हैं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जान की सुरक्षा के मामले में कोई समझौता नहीं किया जाएगा।" उन्होंने आगे कहा, "दुख की इस घड़ी में, राज्य सभी प्रभावित लोगों के साथ खड़ा है।"
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/10-killed-in-meghalaya-illegal-coal-mine-explosion/132104
सुरक्षा बलों की मुठभेड़ में एक माओवादी ढेर, AK-47 बरामद