प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • संभल: रंगदारी वसूलने वाली महिला के खिलाफ केस दर्ज, शारीरिक शोषण का आरोप लगा कर सिपाही से वसूले थे साढ़े तीन लाख रुपए, सिपाही की पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज
  • कानपुर: कल्याणपुर थाने में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, शिक्षकों और छात्रों की पुरानी लड़ाई के चलते प्रदर्शन, मामले में पुलिस ने कहा- 'छात्रों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया, दोनों पक्षों को बैठाकर सुलह का प्रयास किया जा रहा, घटना की पूरी जांच की जा रही है'
  • बरेली: कई टन गन्ने से लदा ट्रक कार पर पलटा, हाइड्रा से हटाया गया ट्रक, घंटों की मशक्कत के बाद ट्रक के नीचे से रिटायर्ड दरोगा को सुरक्षित निकला
  • लखनऊ: BSP सुप्रीमो मायावती ने पार्टी की राज्य स्तरीय बैठक बुलाई, पार्टी पदाधिकारियों के साथ संगठन पर होगी चर्चा, 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बनेगी रणनीति
  • देहरादून: 4.75 करोड़ के GST चोरी का बड़ा खुलासा, सात फर्मों पर राज्य कर विभाग की छापेमारी, बिना माल सप्लाई के बनाए जा रहे थे बिल, कार्रवाई के दौरान 1.10 करोड़ रुपये जमा, मामले में राज्य कर विभाग की जांच जारी
  • देहरादून: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी का आज उत्तराखंड दौरा, देहरादून में बजट को लेकर महिलाओं से करेंगे संवाद, BJP प्रदेश कार्यालय में दोपहर 1 बजे होगा कार्यक्रम
  • नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर गिरी देहरादून में गंदगी की गाज, शहरी विकास विभाग ने नगर निगम के मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना को हटाया, शहर की सफाई व्यवस्था ठीक न होने पर की कार्रवाई
  • आजमगढ़: पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक शातिर हिस्ट्रीशीटर गोतस्कर गोली लगने से घायल, साथी गोतस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार, 0.315 बोर का तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद
  • चंदौली: रेलवे कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस, पुरानी पेंशन बहाली और कर्मचारी एकता के समर्थन में प्रदर्शन, 8 फरवरी 2026 को पटना कूच करने का ऐलान, बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी रहे शामिल

मेहर में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला

मेहर में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, तीन आरोपी गिरफ्तार

सतना। जिले के मेहर क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

मेहर में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला तीन आरोपी गिरफ्तार

Minor Rape Case |

मेहर में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला

जिले के मेहर क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता घर से सब्जी लेने निकली थी, इसी दौरान उसके दो परिचित दोस्तों ने उसे बाइक पर बैठाकर पहाड़ी क्षेत्र की ओर घुमाने ले गए।

बताया जा रहा है कि लौटते समय रास्ते में तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया और लड़की के साथ अश्लील हरकतें करने लगे। जब दोस्तों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद तीनों आरोपियों ने बारी-बारी से नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने दो दोस्तों सहित पांच लोगों को खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में भी लिया है। यह घटना शनिवार का है।

पुलिस के अनुसार, लड़की शनिवार शाम घर से सब्जी लेने के लिए निकली थी। इस दौरान रास्ते में दो दोस्त मिल गये। वह उसे बाइक पर घुमाने पहाड़ी की तरफ ले गये। कुछ देर मंदिर में बैठे औऱ आसपास घूमने के बाद लौट रहे थे तो एक बाइक पर तीन लोग सवार थे। बाइक सवार ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने लड़की के साथ अश्लील हरकतें करने लगे।

इसपर लड़की के दोस्तों ने विरोध किया तो  आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया। इस दौरान एक आरोपी लड़की को पहाड़ी के पीछे ले गया और उसके साथ रेप किया। आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया। इसी दौरान कुछ ग्रामीण वहां से गुजर रहे थे। उनकी नजर आरोपियों पर पड़ी। इसके बाद तीनों आरोपी मौके से भाग गये।

ग्रामीण ने घटना के बारे में पुसिस को सूचना दी। पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और पीड़ित को थाने ले गई। परिजनों को भी बुलाया और पूछताछ के बाद दो दोस्तों सहित पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने लड़की को घुमाने के लिए ले जाने वाले दोस्तों से भी पूछताछ की।

यह भी पढ़े: हाथों के बल 3500 किमी की नर्मदा परिक्रमा

https://www.primenewsnetwork.in/india/3500-km-narmada-parikrama-on-hands/105478

Related to this topic: