प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • लालकुआं: बिंदुखत्ता राजस्व गांव घोषित करने की मांग को लेकर बिन्दुखत्ता संयुक्त संघर्ष समिति का ऐलान, 18 फरवरी को बड़ा प्रदर्शन, रैली निकालकर विशाल धरना प्रदर्शन की चेतावनी, SDM को सौंपा ज्ञापन
  • देहरादून में भू-माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, गल्ज्वाड़ी में नाले पर बनी 8 मीटर पक्की दीवार ध्वस्त, अवैध प्लॉटिंग और निर्माण गतिविधियों पर लगाई गई रोक
  • झांसी में दो बाइकों की टक्कर के बाद विवाद पर मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, बबीना के स्टेशन रोड की घटना
  • चित्रकूट में बांदा-प्रयागराज हाईवे पर बड़ा हादसा टला, गहरे नाले में गिरी बाइक, राहगीरों ने नाले में उतरकर बचाई 3 युवकों की जान
  • अमेठी: SIR को लेकर SP नेता का बीजेपी पर गंभीर आरोप, कहा- SIR प्रकिया के दौरान सपा का कटवा रहे हैं वोट, मुस्लिम मतदाताओं के भी काटे जा रहे नाम
  • आगराः ट्रांस यमुना में करीब डेढ़ दर्जन युवकों ने किया पथराव, थाने से लौट रही गाड़ी पर किया हमला, 6 दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, हमले का वीडियो वायरल
  • झांसी: फेसबुक प्यार में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, ट्रेन वेंडर पति की गोली मारकर हत्या को दिया अंजाम, पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोचा
  • सहारनपुर: कुतुबशेर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में गौकशी का मुख्य आरोपी घायल, आरोपी के पास से अवैध तमंचा, मोटरसाइकिल और नकदी बरामद
  • योगी सरकार का 10वां ऐतिहासिक बजट पेश होगा, वित्त मंत्री पेश करेंगे 2026-27 का बजट, करीब 9 लाख करोड़ का पेश करेंगे बजट

मोबाइल कॉलिंग महंगी, जुलाई में टैरिफ बढ़ेगा

मोबाइल पर बात करना जल्द होगा मंहगा, कंपनियां जुलाई में करेंगी टैरिफ में वृद्धि

मोबाइल पर बात करना और इंटरनेट सर्फिंग अगले कुछ महीनों में मंहगा हो जाएगा। देश की प्रमुख टेलीकाम सेवा प्रदाता कंपनियां इस साल जून के दौरान अपने टैरिफ प्लान में बढ़ोतरी का एलान किया है।

मोबाइल पर बात करना जल्द होगा मंहगा कंपनियां जुलाई में करेंगी टैरिफ में वृद्धि

Telecom Price Increase |

मोबाइल टैरिफ इस साल 15 फीसदी तक हो सकता है महंगा

मोबाइल पर बात करना और इंटरनेट सर्फिंग अगले कुछ महीनों में मंहगा हो जाएगा। देश की प्रमुख टेलीकाम सेवा प्रदाता कंपनियां इस साल जून के दौरान अपने टैरिफ प्लान में बढ़ोतरी का एलान किया है। जियो, एयरटेल और वीआई जून 2026 तक अपने टैरिफ में 15% की बढ़ोतरी करने का एलान किया है। इससे अगले वित्त वर्ष तक टेलीकाम सेक्टर से सरकार के की राजस्व वृद्धि दोगुनी हो सकती है। 

आईपीओ और फंड जुटाने का असर

टेलीकाम बाजार विश्लेषकों का पहले अनुमान था कि मोबाइल टैरिफ प्लान में मार्च महीने के बाद वृद्धि होगी। लेकिन अब माना जा रहा है कि मई-जून में जियो प्लेटफॉर्म का आईपीओ आने के बाद ये बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा वोडाफोन आइडिया भी अपने विस्तार के लिए पूंजी जुटाने जा रही है जिसमें इतना समय लग सकता है। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के मुताबिक औपचारिक रूप से आखिरी बार टैरिफ में 25% तक की बढ़ोतरी जुलाई 2024 में हुई थी। दिसंबर 2019 से, मोबाइल टैरिफ में औसतन 12-15% सालाना की दर से वृद्धि हुई है।

2033 तक हर साल बढ़ सकते हैं रेट

ब्रोकरेज फर्मों की राय है कि 2026 से 2033 तक टेलीकॉम कंपनियां हर साल टैरिफ बढ़ा सकती हैं। इससे औसतन 10% सालाना बढ़ोतरी का औसत हासिल होगा। एम्बिट सिक्युरिटीज के मुताबिक यह बढ़ोतरी 2019-25 की तुलना में कम होगी। टैरिफ में इस बदलाव से भारत का दूरसंचार खर्च जियो के आने से पहले (वित्त वर्ष 2016) जीडीपी के 1.3% तक पहुंच जाएगा।

यह भी पढ़े: जापान के पूर्व पीएम शिंजो के हत्यारे को उम्रकैद

https://www.primenewsnetwork.in/india/japan-ex-pm-shinzo-killer-gets-life-sentence/105761