प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मोदी-ट्रंप के बीच अहम फोन वार्ता

डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को किया फोन, पश्चिम एशिया की सुरक्षा व द्विपक्षीय रिश्तों पर चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंगलवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन आया। इस दौरान दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की।

डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को किया फोन पश्चिम एशिया की सुरक्षा व द्विपक्षीय रिश्तों पर चर्चा

Modi and Donald Trump Discuss Middle East Safety and Strategic Ties |

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंगलवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन आया। इस दौरान दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की। साथ ही होर्मुज़ जलडमरूमध्य को खुला और सुरक्षित बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में बताया कि दोनों नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति की समीक्षा की।

रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर जोर

पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देश अपने व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को हर क्षेत्र में और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने लिखा, "मेरे मित्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन आया। हमने विभिन्न क्षेत्रों में अपने द्विपक्षीय सहयोग में हुई महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा की। हम अपनी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को हर क्षेत्र में और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "हमने पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी चर्चा की और होर्मुज़ जलडमरूमध्य को खुला और सुरक्षित बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया।"

अमेरिकी राजदूत ने बातचीत को बताया सकारात्मक

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने इस बातचीत को बहुत सकारात्मक और उत्पादक बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के पोस्ट के जवाब में एक्स पर लिखा, "दोनों नेताओं के बीच एक बहुत सकारात्मक बातचीत हुई। आगे की जानकारी के लिए बने रहें।" प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप ने इससे पहले 24 मार्च को भी बात की थी और पश्चिम एशिया की बदलती स्थिति पर विचार-विमर्श किया था।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/mamata-banerjee-accuses-bjp-of-intimidation-in-bengal/157490

ममता बनर्जी ने भाजपा पर लगाया बंगाल में डर का माहौल बनाने का आरोप

Related to this topic: