कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मार्च के मध्य कोलकाता कै ब्रिगेड़ मैदान में प्रदेश भाजपा की ओर से आयोजित सभा में हिस्सा लेगे।
कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मार्च के मध्य कोलकाता कै ब्रिगेड़ मैदान में प्रदेश भाजपा की ओर से आयोजित सभा में हिस्सा लेगे।इस मौके पर पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों से रथयात्रा निकलेगी जो ब्रिगेड मैदान तक आएगी। सभा और रथयात्रा के जरिए ताकत दिखाने के मकसद को कामयाब बनाने की तैयार जोरशोर से हो रही है।
बीजेपी उम्मीदवार चयन प्रक्रिया तेज
पार्टी सुत्रों के मुताबिक ब्रिगेड मैदार की सभा के बाद विधानसभा की 294 सीटों पर उम्मीदवार के चयन की प्रक्रिया तेज की जाएगी। प्रदेश नेतृत्व ने मौजूदा विधायकों, पिछले विधानसभा चुनाव में परास्त हुए उम्मीदवारों, उम्मीदवार बनाए जाने के लायक नए नेताऔ, खासकर चुनाव में जीतने लायक युवा नेताओं की सूची बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सूत्रों का कहना है कि प्रदेश नेतृत्व ने उम्मीदवारो की सूची बनाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से दिए गए गाइड लाइन को ध्यान में रखेगा। अमित शाह और नितिन नवीन के पश्चिम बंगाल के दौरे के वक्त प्रदेश नेताओं की बैठक में उम्मीदवारों के चयन के लिए गाइड लाइन को समझा दिया है।
यह भी पढ़े: ममता की हिंदू छवि पर फोकस
https://www.primenewsnetwork.in/india/mamata-banerjee-eyes-pro-hindu-image-shift/143853