प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

भारत और जर्मनी के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर..

भारत और जर्मनी के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर, PM मोदी बोले - 'साझा मूल्यों और आपसी विश्वास की नींव...'

PM Modi : पीएम मोदी और जर्मन चांसलर ने सोमवार को गांधीनगर के महात्मा मंदिर में डेलीगेशन स्तर की चर्चा की. इसके साथ ही कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए...

भारत और जर्मनी के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर pm मोदी बोले - साझा मूल्यों और आपसी विश्वास की नींव

भारत और जर्मनी के बीच समझौतों पर हस्ताक्षर |

PM Modi : पीएम मोदी और जर्मन चांसलर ने सोमवार को गांधीनगर के महात्मा मंदिर में डेलीगेशन स्तर की चर्चा की. इसके साथ ही कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए. पीएम मोदी ने कहा कि भारत और जर्मनी अपने संबंधों की प्लेटिनम जुबली और अपनी रणनीतिक साझेदारी की सिल्वर जुबली मना रहे हैं. 

उन्होंने कहा कि इसका मतलब है कि हमारे रिश्ते में प्लेटिनम की तरह स्थायित्व और चांदी की तरह चमक दोनों हैं. भारत और जर्मनी के बीच साझेदारी एक सहज साझेदारी है, जो साझा मूल्यों और आपसी विश्वास की नींव पर बनी है.

ऑटोमोटिव, ऊर्जा, मशीनरी और केमिकल सेक्टर में जॉइंट वेंचर

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे पास हर सेक्टर में आपसी फायदे के मौके हैं. हमारे MSMEs और जर्मनी के Mittelstand के बीच चल रहा मैन्युफैक्चरिंग सहयोग, IT और सेवाओं में तेजी से बढ़ता सहयोग, ऊर्जा, मशीनरी और केमिकल सेक्टर में जॉइंट वेंचर और रिसर्च सहयोग से नई टेक्नोलॉजी सामने आ रही हैं. इन मजबूत संबंधों से हमारे व्यापार को सीधा फायदा हुआ है, जो अब पचास अरब डॉलर का आंकड़ा पार कर गया है.  

वैश्विक संस्थाओं में सुधार अत्यंत महत्वपूर्ण

पीएम मोदी ने कहा कि हम एकमत हैं कि आतंकवाद पूरी मानवता के लिए एक गंभीर खतरा है. भारत और जर्मनी सहमत हैं कि वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए वैश्विक संस्थाओं में सुधार अत्यंत महत्वपूर्ण है. हमने यूक्रेन और गाज़ा सहित कई वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की. भारत सभी समस्याओं और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान का पक्षधर रहा है और इस दिशा में किए जा रहे सभी प्रयासों का समर्थन करता है.

रक्षा और सुरक्षा में बढ़ता सहयोग

पीएम मोदी ने कहा कि रक्षा और सुरक्षा में बढ़ता सहयोग, हमारे आपसी भरोसे और साझी सोच का प्रतीक है. रक्षा व्यापार से जुड़ी प्रक्रियाओं को सरल बनाने के लिए मैं चांसलर मर्ज़ का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं. हम रक्षा उद्योगों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए एक रोडमैप पर भी काम करेंगे, जिससे सह-विकास और सह-उत्पादन के नए अवसर खुलेंगे.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/science/growing-popularity-of-electric-vehicles-these-cars-will-be-launched-in-2026/104556

Related to this topic: