प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बोले, सनातनी सबक सिखाएंगे

यूपी सरकार ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की गरिमा गिराने का प्रयास किया है ः धर्मेंद्र यादव

समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि पूज्य शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज की गरिमा गिराने का उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रयास किया है।

यूपी सरकार ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की गरिमा गिराने का प्रयास किया है ः धर्मेंद्र यादव

यूपी सरकार ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की गरिमा गिराने का प्रयास किया है ः धर्मेंद्र यादव

बोले, सनातनी सबक सिखाएंगे

प्रयागराज । समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि पूज्य शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज की गरिमा गिराने का उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रयास किया है। यह पूरे सनातन धर्म के लिए शर्म की बात है शंकराचार्य के स्थान मान सम्मान का जो भी हनन करेगा उसको सनातनी सबक सिखाएंगे।
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को किसी से प्रमाण लेने की और अखिलेश यादव को किसी को प्रमाण देने की आवश्यकता नहीं है अखिलेश यादव सभी धर्म का सम्मान करते हैं भारतीय संविधान में जो भी दायित्व दिया गया है उसे उन सभी का निर्वहन समाजवादी पार्टी से जुड़ा एक-एक कार्यकर्ता करता है।
वर्ष 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी पूरी तरीके से तैयार है इतना ही नहीं इस बार उत्तर प्रदेश की जनता भी तैयार है और जनता सबक सिखाएगी उत्तर प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी के झूठ फरेब से ऊब चुकी है बीजेपी वाले नारा देते हैं स्वदेशी का और अमेरिका के सामने घुटने टेक कर देश के किसानों के हितों का सौदा कर दिया है उत्तर प्रदेश सहित भाजपा शासित राज्यों में हर एक जनता परेशान है एसआईआर के मुद्दे पर लोकल पत्रकारों ने भारतीय जनता पार्टी को बेनकाब किया है किस प्रकार से षड्यंत्र किया जा रहा है वह सभी लोकल पत्रकार दिखा रहे हैं मीडिया के बड़े प्लेटफार्म लोकतंत्र के चौथे स्तंभ होने के नाते संविधान की रक्षा के लिए उन षडयंत्रों को भी दिखाना चाहिए विधायक उमाशंकर सिंह के यहां छापा पड़ा है और वह बीमार है जिनका भी सहयोग कर रहे हैं वही उनके ऊपर कार्रवाई करवा रहे हैं आशुतोष ब्रह्मचारी की हिस्ट्री सेट को देखा जाए तो उन्हें महाराज कहना उचित नहीं होगा। 

इसे भी पढ़ेंः

भारत आज 'करो या मरो' वाले मुकाबले में जिंबाब्वे से भिड़ेगा

https://www.primenewsnetwork.in/state/india-faces-zimbabwe-today-in-do-or-die/145907

Related to this topic: