प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

यूपीएससी की तर्ज पर कराएंगे सभी परीक्षा-सीएम

मध्य प्रदेश में सभी परीक्षा के लिए एक ही परीक्षा की तैयारी

भोपाल।  मध्यप्रदेश में सभी सरकारी भर्तियों के लिए एक ही परीक्षा करवाया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने इसकी घोषणा की। कहा, प्रदेश में रोजगार के लिए अलग-अलग परीक्षाएं होती हैं।

मध्य प्रदेश में सभी परीक्षा के लिए एक ही परीक्षा की तैयारी

मध्य प्रदेश में सभी परीक्षा के लिए एक ही परीक्षा की तैयारी

यूपीएससी की तर्ज पर कराएंगे सभी परीक्षा- मुख्यमंत्री

प्राइम न्यूज नेटवर्क

भोपाल।  मध्यप्रदेश में सभी सरकारी भर्तियों के लिए एक ही परीक्षा करवाया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने इसकी घोषणा की। कहा, प्रदेश में रोजगार के लिए अलग-अलग परीक्षाएं होती हैं। इससे समय बर्बाद होता है। साथ ही रोजगार मिलने में भी देरी होती है। इसलिए तय किया गया है कि यूपीएससी की तरह एक परीक्षा कराएं। मुख्यमंत्री ने कहा, पुलिस की भर्ती के लिए खाली 20 हजार से अधिक पदों को भरने का काम तीन साल में करना है। वेतन विसंगति, ग्रेड पे में परिवर्तन दूर करने के लिए सेवानिवृत वरिष्ठ अधिकारी की अध्यक्षता में कर्मचारी आयोग का गठन किया जाएगा। कर्मचारी व अधिकारियों की वेतन विसंगति दूर करने का काम इसके माध्यम से किया जाएगा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी का प्रमोशन होना चाहिये। भगवान महाकाल की लीला है। जो काम अटका हुआ है वह जल्द ही पूरा होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने का काम कर रहे हैं। पांच समान किस्तों में अक्टूबर तक बकाया दिया जाएगा। अधिकारियों के आवास की व्यवस्था भी तेजी से सरकार कर रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका को जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ दिया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका का 19504 नए पदों को भरने का भी सरकार कर रही है।  इसके साथ ही 2005 में नियुक्त या उसके बाद नियुक्त कर्मचारी के लिए यूपीएस देने के लिए कमेटी बनाई गई है।

इस बीच राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री को मांग पत्र भी सौंपा।

Related to this topic: