प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

एमपी टाइगर रिजर्व कोर एरिया में मोबाइल बैन

मप्र के टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में मोबाइल बैन, फोटो-वीडियो पर रोक

भोपाल। मप्र के सभी टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में पर्यटकों के मोबाइल उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

मप्र के टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में मोबाइल बैन फोटो-वीडियो पर रोक

MP Tiger Reserves |

मप्र के टाइगर रिजर्व में मोबाइल बैन

 मप्र के सभी टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में पर्यटकों के मोबाइल उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

कोर एरिया में मोबाइल पर पूरी रोक

अब पर्यटक कोर एरिया में मोबाइल से फोटो या वीडियो नहीं बना सकेंगे। यह व्यवस्था 16 दिसंबर से सतपुड़ा, पेंच, बांधवगढ़ सहित प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व में लागू होगी।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद फैसला

सुप्रीम कोर्ट के 17 दिसंबर के आदेश के बाद प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) शुभरंजन सेन ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किए।

टाइगर रिजर्व अधिकारियों को निर्देश

आदेश में सभी टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि पर्यटन क्षेत्र में मोबाइल फोन का उपयोग नहीं किया जाए।

वन्यजीवों के विचरण में बाधा रोकने की पहल

पत्र में उल्लेख है कि टीएन गोदावरनम बनाम भारत संघ मामले में सुप्रीम कोर्ट ने टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में मोबाइल बैन का निर्देश दिया है, ताकि वन्यजीवों के विचरण में कोई बाधा न हो।

बफर जोन में नाइट सफारी भी बंद

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बफर जोन में नाइट सफारी को भी बंद कर दिया गया है।

अब सिर्फ डे और इवनिंग सफारी

1 दिसंबर, 2025 से प्रदेशभर में रात्रिकालीन सफारी पर रोक है। अब केवल डे और इवनिंग सफारी ही कराई जा रही है।

यह भी पढ़े: मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करने की पहल

https://www.primenewsnetwork.in/india/efforts-to-reduce-humanwildlife-conflict/101379

Related to this topic: