प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • कानपुर: मेयर प्रमिला पांडेय के पुत्र बंटी पांडेय उर्फ अमित का तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल, पिछले साल भी तलवार और फरसे से काटा था केक, अभी तक पुलिस और प्रशासन ने इस मामले में कोई भी सख्त कार्रवाई नहीं की है
  • संभल: असमोली विधानसभा क्षेत्र के दारापुर गांव में आजाद समाज पार्टी का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों लोगों ने SP छोड़ आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ली, पंचायत–विधानसभा चुनाव में जीत का दावा किया
  • इटावा: प्रेम संबंधों के चलते एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की, आरोपी पत्नी वारदात के बाद अपनी नाबालिग बेटी को साथ लेकर प्रेमी संग फरार हो गई, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
  • संभल: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को रौंदा, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
  • यूपी बजट सत्र से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- '11 फरवरी को पेश होगा बजट, आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट भी प्रस्तुत होगी, हम यूपी को बीमारूपन से ब्रेकथ्रू स्टेट तक लाए'
  • कानपुर: अस्पताल की लापरवाही से नवजात की मौत का मामला, प्रसव के बाद नवजात बच्ची को वार्मर मशीन में रखा गया, मशीन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, नवजात बच्चा पूरी तरह से झुलसा, बच्चे की मौके पर मौत
  • बस्ती: 2 दिन से लापता दरोगा का मिला शव, नदी में तैरता मिला लापता दरोगा अजय गौड़ का शव, बस्ती जिले के परशुरामपुर थाने में SSI के पद पर तैनात थे दरोगा अजय गौड़
  • संभल: प्रशासन ने काशीराम आवासीय कालोनी में आवासों को मुस्लिम समुदाय के कब्जों से मुक्त कराया, 50 से अधिक आवासों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पिछले 12 साल से किया हुआ था कब्जा
  • हाथरस: सड़क हादसे में 2 साल के मासूम की मौत, आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर किया हंगामा, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की के साथ पथराव भी किया, हालात बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ पर लाठियां बरसाई

मुर्शिदाबाद विवि का नाम बदला, महाराजा कृष्णनाथ

मुर्शिदाबाद विश्वविद्यालय का नाम अब होगा मुर्शिदाबाज महाराजा कृष्णनाथ विश्वविद्यालय

कोलकाता। पश्चिम बंगाल मे मुर्शिदाबाद जिले के मुख्यालय बहरमपुर स्थित मुर्शिदाबाद विश्वविद्यालय का नाम अब मुर्शिदाबाद महाराजा कृष्णनाथ विश्वविद्यालय होगा।

मुर्शिदाबाद विश्वविद्यालय का नाम अब होगा मुर्शिदाबाज महाराजा कृष्णनाथ विश्वविद्यालय

Murshidabad University |

मुर्शिदाबाद विवि नामकरण: महाराजा कृष्णनाथ

पश्चिम बंगाल  मे मुर्शिदाबाद जिले के मुख्यालय बहरमपुर स्थित मुर्शिदाबाद विश्वविद्यालय का नाम अब मुर्शिदाबाद महाराजा कृष्णनाथ विश्वविद्यालय होगा। मुर्शिदाबाद विश्वविद्यालय का नाम बदलने के   ममता सरकार के फैसले का भाजपा ने समर्थन किया है। मुर्शिदाबाद विश्वविद्यालय के नाम परिवर्तन के लिए विधानसभा में लाए गए विधेयक को सर्वसम्मति से पारित हो गया। शिक्षी मंत्री ब्रात्य बसु के अनुसार राजा कृष्णनाथ राय ने शिक्षा के प्रसार पर जोर दिया था। उनकी मृत्यु बाइस साल में ही हो गई थी। लेकिन उन्होंने अपने कम साल से शासन में ही शिक्षा का प्रसार पर बहुत जोर दिया था और बहरमपुर में उस समय एक कालेज की स्थापना की थी। उन्होंने शिक्षा के प्रसार के लिए अपनी सारी संपत्ति दान दे दी थी। मुर्शिदाबाद में राजा कृष्णनाथ राय की लोकप्रियता को देखते हुए भाजपा ने सरकार के निर्णय का समर्थन किया। भाजपा का मानना है कि ममता सरकार में राज्य के सारे विश्ववविद्यालयों का शिक्षा और व्यवस्था, दोनों का खस्ता हाल है। सरकार ने विधानसभा चुनाव में अपने फायदे को देखते हुए मुर्शिदाबाद विश्वविद्यालय के नाम में परिवर्तन करने का निर्णय किया है। फिर भी उनका यह निर्णय वाजिब है।

यह भी पढ़े: चुनाव आयोग का नया निर्देश: घर-घर वोटर पर्ची

https://www.primenewsnetwork.in/india/election-commission-order-blos-to-deliver-voter-slips-door-to-door/132466

Related to this topic: