नर्मदापुरम। महिला एवं बाल विकास विभाग में पदस्थ एक 42 वर्षीय महिला अधिकारी ने विभाग के सहायक संचालक संजय जैन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
नर्मदापुरम सहायक संचालक पर आरोप
महिला एवं बाल विकास विभाग में पदस्थ एक 42 वर्षीय महिला अधिकारी ने विभाग के सहायक संचालक संजय जैन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि आरोपी अधिकारी ने उसके साथ अशोभनीय व्यवहार किया, कमर पकड़ने और छाती पर हाथ रखने जैसी हरकतें कीं। साथ ही विरोध करने पर नौकरी से निकलवाने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सहायक संचालक संजय जैन के खिलाफ छेड़छाड़ और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार महिला और आरोपी एक ही विभाग में कार्यरत हैं। महिला का कहना है कि जब भी वह किसी शासकीय कार्य से आरोपी के केबिन में जाती थी, तब वह आपत्तिजनक व्यवहार करता था। महिला ने बताया कि उसने पहले स्तर पर मौखिक रूप से विरोध किया, लेकिन जब व्यवहार नहीं बदला तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद विभाग और प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए बयान दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं आरोपी अधिकारी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इधर, महिला एवं बाल विकास विभाग के उच्च अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय स्तर पर भी जांच की जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े: BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले, SIR जरूरी है
https://www.primenewsnetwork.in/india/shamik-bhattacharya-says-sir-must-happen/106064