राजगढ़ में दिवाली के दूसरे दिन सदियों पुराना 'छोड़ा उत्सव' मनाया जाता है। जल्लीकट्टू की तर्ज पर होने वाली इस गो-क्रीड़ा में गाय के सामने तुलसी के पौधों का गट्ठर और चमड़े की रस्सी ले जाई जाती है।
राजगढ़: अगर किसी पर्व परंपरा को सद्भावना से मनाया जाए तो मिसाल बन जाता है। ऐसे ही ग्रामीण क्षेत्रों में दीपावली के दूसरे दिन पड़वा पर्व गाय पूजन के बाद सदियों से चली आ रही परंपरा को ग्रामीण बखूबी निभा रहे हैं। राजगढ़ जिले के सुल्तानिया गांव में आज भी तमिलनाडु के जल्लीकट्टू की तर्ज पर मध्यप्रदेश का जल्लीकट्टू गो क्रीडा (छोडा़) परंपरा का सैकड़ों सालों से निर्वाहन कर रहे हैं इस परंपरा को युवाओं से लेकर बुजुर्ग तक शामिल होकर आज भी सद्भावना से निभा रहे हैं, जो गौसेवा, संभावना का प्रतीक बना है।
'छोड़ा उत्सव' में गाय के प्रहार से जुड़ी अनोखी परंपरा
गांव के लोग लकड़ी के डंडे में तुलसी प्रजाति के पौधो के गट्ठर और चमड़ा रस्सी के सहारे बांधकर गाय के पास लेकर जाते हैं। इससे गाय उसमें तेजी से पूरे जोश के साथ प्रहार करती है। यह क्रिया बार-बार दोहराई जाती है। ग्रामीण बुजुर्ग बंसीलाल पटेल ने बताया कि चमड़ा अपवित्र होता है, जब इस गाय के पास लेकर जाते हैं तो उसे सिंग मार कर दूर करती है। छोड़ा उत्सव भगवान देवनारायण द्वारा शुरू किया गया था, जिसे आज भी पीढ़ी दर पीढ़ी धार्मिक सद्भावना और भाईचारे के साथ ग्रामीण परंपरा को कायम करके रखा है। यह खेल जोखिम भरा है, लेकिन ग्रामीण इसे आस्था और गांव की सुख-शांति समृद्धि का प्रतीक मानते हैं।
पीढ़ियों से निभाई जा रही छोड़ा उत्सव की परंपरा
बता दें, कई बार इस परंपरा को करने के दौरान लोगों को गायों ने रौद दिया, जिससे लोग चोटिल भी हुए हैं, लेकिन छोड़ा खेल परंपरा को नहीं छोड़ रहे हैं, जिसे ग्रामीणों ने आस्था और विश्वास के साथ बखूबी निभा रहे हैं। यह परंपरा कई सालों से चल रही है, जिसमें कई बार जनहानि भी हुई, लेकिन सभी धर्म, जाति समाज के लोग इसे सद्भावना के साथ मना रहे हैं जो गौ का प्रतीक बना है। इसके लिए पशु पालक साल भर गौ सेवा करते हैं और पड़वा के दिन इस खेल को खेलते हैं। इसे देखने के लिए आसपास के गांवों से हजारों लोग आते हैं जो छत, मकानों पर चढ़कर आनंद लेते हैं। इस दौरान सुरक्षा के लिए जवान मौजूद रहते हैं।
ये भी पढ़ें- मोतिहारी में पुलिस-SSB की बड़ी कार्रवाई, 20 लाख की अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार