प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

मध्य प्रदेश पुनर्वास नीति 2023 के तहत पहला समर्पण

छत्तीसगढ़ की 14 लाख की इनामी महिला नक्सली ने किया बालाघाट में आत्मसमर्पण

बालाघाट। छत्तीसगढ़ में एक महिला नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है। बीजापुर में उसने पुलिस के सामने हथियार डाले। उसपर 14 लाख रुपये का इनाम था।

छत्तीसगढ़ की 14 लाख की इनामी महिला नक्सली ने किया बालाघाट में आत्मसमर्पण

हथियार के साथ चौदह लाख की इनामी आत्मसमर्पण करने वाली नक्सली |

छत्तीसगढ़ की 14 लाख की इनामी महिला नक्सली ने किया बालाघाट में आत्मसमर्पण

मध्य प्रदेश पुनर्वास नीति 2023 के तहत पहला समर्पण

प्राइम न्यूज नेटवर्क

बालाघाट। छत्तीसगढ़ में एक महिला नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है। बीजापुर में उसने पुलिस के सामने हथियार डाले। उसपर 14 लाख रुपये का इनाम था। जानकारी के मुताबिक,  शनिवार को महिला नक्सली ने हाक फोर्स के सहायक सेनानी रुपेंद्र धुर्वे के सामने समर्पण किया। एसपी आदित्य मिश्रा ने बताया कि नक्सली से पूछताछ की जा रही है। बीजापुर निवासी सुनीता 2022 में नक्सल संगठन से जुड़ी थी। वह मलाजखंड, दर्रेकसा दलम में एसीएम थी। यह मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र के गोंदिया औऱ छत्तीसगढ़  के राजनांदगांव जूआरबी ब्रांच की सदस्य थी और इन इलाकों में सक्रिय  थी। यह मप्र आत्मसमर्पण पुनर्वास सह राहत नीति 2023 के तहत पहला समर्पण है।  1992 के बाद पहली बार किसी दूसरे राज्य की सशस्त्र नक्सली ने मध्य प्रदेश में आत्मसमर्पण किया है।

देश में अब 38 नक्सल प्रभावित जिले-

देश में नक्सल प्रभावित जिलों को लेकर अध्ययन किया गया। पाया गया कि पहले देश के 46 जिले नक्सली से प्रभावित थे। यह घटकर अब 38 हो गये हैं। ताजा समीक्षा में पाया गया कि अप्रैल में नौ राज्यों में इसकी संख्या 46 थी। यह कम होकर अब 38 हो गई है। चिंताजनक जिले की श्रेणी में अब केवल चार और सबसे अधिक प्रभावित जिले में केवल तीन जिले रह गये हैं।  सूत्र बताते हैं कि 2026 तक केंद्र सरकार ने नक्सली को समाप्त करने के अभियान के तहत सुरक्षा बलों की आक्रामक कार्रवाई के बाद सभी श्रेणी में नक्सल हिंसा और प्रभाव में गिरावट आई है। अब सबसे अधिक प्रभावित सिर्फ तीन जिले बचे हैं। इसमें छत्तीसगढ़ का बीजापुर, नारायणपुर और सुकमा हैं। चिंताजनक श्रेणी में छतीसगढ़ का कांकेर, झारखंड का पश्चिमी सिंहभमि, मध्य प्रदेश का बालाघाट और महाराष्ट्र का गढ़ चिरौली शामिल है। अन्य वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित जिलों में छत्तीसगढ़ का दातेबाड़ा, गरियाबंद, मोहल्ला मानपुर अंबागढ़ चौकी के साथ ओडिसा का कंधमाल शामिल है।