प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

भोपाल में नेपाली युवक ने लगाई फांसी, मौत

नेपाली युवक ने भोपाल में फांसी लगाई,मृत 5 साल पहले शादी की थी

भोपाल। राजधानी के अरेरा कालोनी के एक सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाला युवक ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चला है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

नेपाली युवक ने भोपाल में फांसी लगाईमृत 5 साल पहले शादी की थी

Suicide Case Bhopal |

भोपाल राजधानी के अरेरा कालोनी के एक सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाला युवक ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। आत्महत्या के  कारण का पता नहीं चला है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। गुरूवार तड़के युवक की पत्नी की सूचना पर रिश्तेदार पहुंचे तो देखा कि युवक फंदे पर लटका हुआ है। पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

भोपाल में चालक का काम करता था

हबीबगंज थाना पुलिस ने बताया कि अरेरा ई-2 स्थित एक बंगले के सर्वेंट क्वार्टर में दामोदर (30)  रहता था। वह मूल रूप से नेपात का रहने वाला था। वह पिछले 5 साल से भोपाल में रहकर चालक का काम करता था। कार मालिक ने ही उसे बंगले में रहने के लिए सर्वेंट क्वार्टर दिया था।  गुरूवार तड़के परिजन ने उसे फांसी के फंदे पर लटके देखा। परिजन की सूचना पर पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा। गुरूवार को शव परिजन के हवाल कर दिया गया है।

सुसाइड नोट नहीं मिला, कारण का पता नहीं चला

उधर, पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, इससे आत्मह्त्या के कारणों का पता नहीं चला है। मालूम होकि मृतक की पांच साल पहले शादी हुई थी और वह चार साल के बेटे का पिता था। इस बीच पत्नी ने भी किसी प्रकार के विवाद से इनकार किया है।

यह भी पढ़े: 10 दिवसीय महोत्सव शुरू, महाकाल का विशेष श्रृंगार

https://www.primenewsnetwork.in/india/10-day-festival-begins-special-adornment-of-mahakal/132193

Related to this topic: