पूर्वोत्तर रेलवे (NER) ने दीपावली और छठ के त्योहारों के दौरान यात्रियों की भारी संभावित भीड़ को देखते हुए 38 स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है, जो गोरखपुर से होकर गुजरेंगी।
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेल्वे दिवाली और छठ के अवसर पर यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए 38 स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना तैयार की है। ये ट्रेनें गोरखपुर से होकर चलेंगी। ये ट्रेनें दिल्ली, मुंबई, पंजाब, गुजरात और बिहार के लिए चलाई जाएंगी। रेल सूत्रों के अनुसार इसमें कुछ ट्रेनें पहले से चल रही हैं जिनके फेरे बढ़ा दिए गए हैं।
रेलवे प्रशासन के मुताबिक, आनंद विहार और दिल्ली के लिए गोरखपुर से लखनऊ होकर 18 ट्रेनें चलेंगी जबकि मुंबई के लिए आठ ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके अलावा सियालदाह, रांची, उधना, जोधपुर, कोलकाता, नारंगी, हसनपुर के लिए भी ट्रेनें वाया गोरखपुर के रास्ते जाएंगी। नियमित रूप से चलने वाली गोरखधाम, वैशाली, बिहार संपर्क क्रांति, हमसफर, कुशीनगर, एलटीटी सुपरफास्ट, पूर्वांचल आदि ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। ऐसे में स्पेशल ट्रेने यात्रियों के लिए बेहतर विकल्प बन सकती हैं।
एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे में दशहरा से छठ तक दिवाली-छठ में लखनऊ होकर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें
ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे में दशहरा से छठ तक त्योहार को देखते हुए कुल 122 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इनमें ज्यादातर ट्रेनें गोरखपुर के रास्ते भी चलाई गई हैं। इन ट्रेनों में टिकट आरक्षित कराकर यात्री सफर के लिए बेहतर विकल्प चुन सकते हैं।