न्यूजीलैंड ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए चौथे टी20आई में भारत को 50 रनों से हरा दिया।
कीवी टीम का बड़ा स्कोर, भारत के सामने 216 रन का लक्ष्य
न्यूजीलैंड ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए चौथे टी20आई में भारत को 50 रनों से हरा दिया। सीरीज पहले ही हार चुकी कीवी टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए मुकाबले मे वापसी की। टी20 विश्व कप के पूर्व अभ्यास मैच के रूप में देखे जा रहे इस मुकाबले में भारतीटीम की हार ने मिडिल आर्डर की कलई खोल के दी है। सिरीज में भारत की ये दूसरी हार है। न्यूजीलैंड ने चौथे टी20 मैच में पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट खोकर 215 रन बनाए और भारतीय क्रिकेट टीम के सामने 216 रनों का बड़ा टारगेट रखा। कप्तान सूर्यकुमार यादव की टीम 18.2 ओवर में 165 रन पर ऑल-आउट हो गयी।
साइफर्ट–कॉन्वे की शतकीय साझेदारी से मजबूत शुरुआत
विशाखापट्ट्नम की पिच पर न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ओपनर टिम साइफर्ट की 36 गेंदों में 62 रनों की तेज अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 215 रनों का स्कोर बनाया। न्यूजीलैंड के लिए सलामी बल्लेबाज डेवोन काॅन्वे (44 रन, 23 गेंद) और टिम साइफर्ट (62 रन, 36 गेंद) ने पहले विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी कर, टीम को एक मजबूत शुरुआत दी। हालांकि, न्यूजीलैंड मिडिल ओवर्स को भुनाने में असफल रही।
भारत के गेंदबाजों ने लगातार विकेट लेकर 12वें और 13वें ओवर में कीवी टीम पर हल्का दबाव बनाया। पिछले मैच के हीरो रचिन रवींद्र (2) को बुमराह ने काॅट एंड बोल्ड आउट किया। तो ग्लेन फिलिप्स ने 24 और मार्क चैपमैन ने 9 रन का योगदान दिया। अंत में अनुभवी डेरिल मिचेल ने 18 गेंदों में 2 चौके व 3 छक्कों की मदद से 39* रनों की शानदार पारी खेली, और टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। डेरिल मिचेल ने अंत में 216.67 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए और स्कोर 215 रन पर पहुंचा दिया। भारत के लिए अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह व रवि विश्नोई को 1-1 विकेट मिला।
भारत की खराब शुरुआत, पहली गेंद पर झटका
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीमयकी शुरूआत अच्छी नहीं रही। ओपनर अभिषेक शर्मा पहली ही गेंद पर शून्य पर आउट हो गए, इस बार संजू सैमसन लय में लौटते दिखे और उन्होंने 15 गेंदों में 24 रनों की तेज पारी खेली। रिंकू सिंह को चौथे नंबर पर प्रमोट किया गया और इस बल्लेबाज ने यहां भी 30 गेंदों में 39 रनों की तेज पारी खेली दी। भारत ने पहली ही गेंद पर अभिषेक शर्मा का विकेट गंवा दिया। इसके बाद न्यूजीलैंड ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया और शिवम दुबे की शानदार पारी के बावजूद मेजबान टीम को 165 रन पर ऑल आउट कर दिया। उन्होंने तीन चौकों और सात छक्कों की मदद से 23 गेंदों में 65 रन बनाए।
भारत के लिए शिवम दुबे ने 23 गेंद पर 3 चौके और 7 छक्के की मदद से 65 रन बनाए। रिंकू सिंह ने 30 गेंद पर 39 रन बनाए। संजू सैमसन ने 15 गेंद पर 24 रन बनाए। रवि बिश्नोई ने नाबाद 10 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव मात्र 8 रन बना सके। न्यूजीलैंड के लिए मिचेल सैंटनर ने 3 विकेट लिए। ईश सोढ़ी और जैकब डफी ने 2-2 विकेट लिए। मैट हेनरी और जाकारी फाउल्क्स ने 1-1 विकेट लिए।
यह भी पढ़े: डेबिट से आगे बढ़ा क्रेडिट कार्ड उपयोग में
https://www.primenewsnetwork.in/india/credit-card-usage-surges-over-debit-card/130976