प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

नीतीश जदयू नेता, सम्राट होंगे डिप्टी सीएम

नीतीश कुमार जदयू विधायक दल के नेता चुने गए, सम्राट चौधरी होंगे डिप्टी सीएम

जनता दल यूनाइटेड के नवनिर्वाचित विधायकों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को फिर से विधायक दल का नेता चुन लिया है।

नीतीश कुमार जदयू विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी होंगे डिप्टी सीएम

Nitish Elected JDU Leader Samrat Deputy CM |

जदयू विधायक दल की बैठक

पटना। जनता दल यूनाइटेड के नवनिर्वाचित विधायकों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को फिर से विधायक दल का नेता चुन लिया है। बुधवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री आवास में जदयू के विधायक दल की बैठक हुई।

नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री पद के लिए पहली पसंद

बैठक में जदयू के विधायकों ने सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना। जदयू के वरिष्ठ नेता और विधायक श्याम रजक ने कहा कि बिहार की जनता उत्साहित है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी की पहली और अंतिम पसंद नीतीश कुमार ही हैं।

मंत्रियों की नियुक्ति का फैसला नीतीश करेंगे

नई सरकार में मंत्री बनाए जाने के सवाल पर श्याम रजक ने कहा कि इसका फैसला नीतीश कुमार करेंगे। विधायक दल की बैठक से पहले जदयू विधायक मनोरमा देवी ने कहा कि यह बिहार के लिए बहुत अच्छा दिन है। हमारे अभिभावक नीतीश कुमार जी हैं और वह सभी के कल्याण के लिए काम करेंगे।

भाजपा विधायक दल की बैठक

भारतीय जनता पार्टी के विधायकों की बैठक पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें सम्राट चौधरी को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। यानी वह डिप्टी सीएम बनेंगे। वहीं विजय सिन्हा को उपनेता चुना गया है और वह भी दूसरे डिप्टी सीएम बन सकते हैं।

डिप्टी सीएम पद को लेकर मंथन

दूसरे डिप्टी सीएम पद के लिए फिलहाल मंथन जारी है। भाजपा दोनों डिप्टी सीएम पद अपने पास रखना चाहती है। वहीं, 19 सीट लाने वाली चिराग पासवान की पार्टी भी एक डिप्टी सीएम समेत तीन मंत्री का पद चाहती है। इस मुद्दे पर बातचीत अभी जारी है।

यह भी पढ़े: सुंदर पिचाई की चेतावनी: एआई पर भरोसा न करें

https://www.primenewsnetwork.in/india/sundar-pichai-warn-dont-blindly-trust-ai/98145

Related to this topic: