प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: मोतीचूर फ्लाईओवर के पास रोडवेज बस, ट्रैक्टर ट्रॉली, स्कॉर्पियो, ट्रक और एक अन्य कार में हुई टक्कर, स्कॉर्पियो के CNG सिलेंडर में ब्लास्ट होने से बस और स्कॉर्पियो में लगी आग, हादसे में 2 लोगों की मौत, कई घायल
  • उत्तराखंड सरकार का बजट सत्र आज से होगा शुरू, गैरसैंण विधानसभा में पेश होगा राज्य का नया बजट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पेश करेंगे 1.11 लाख करोड़ का बजट
  • लखनऊ: 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा निदेशालय पहुंचकर प्रदर्शन किया, प्रदर्शनकारियों ने कहा- 'सरकार की तरफ से अभी तक न्यायालय में पक्ष नहीं रखा गया
  • कानपुर: 'गुप्ता ट्रेडर्स' नाम की फर्जी फर्म बनाकर करीब 2 करोड़ रुपये की GST चोरी करने का मामला, राज्य कर विभाग की विभागीय जांच में हुआ खुलासा, पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी
  • ललितपुर: श्रद्धालुओं से भरी टैक्सी पलटी, हादसे में चालक सहित 8 लोग घायल, सभी घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती, सड़क पर आए कुत्ते को बचाने की कोशिश में हुआ हादसा
  • कानपुर: चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़, बदमाश निसार उर्फ छोटू घायल, शराब ठेके के सेल्समैन के साथ की थी मारपीट, एक बाइक, देशी तमंचा बरामद
  • बलरामपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर विवादित टिप्पणी करने वाले मौलाना के खिलाफ FIR दर्ज, BJP के जिलाध्यक्ष की तहरीर पर FIR दर्ज, संगठनों ने मौलाना की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने की दी चेतावनी
  • लखनऊ: मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे अभ्यर्थी, 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में छिड़ा बड़ा आंदोलन, 5 कालिदास मार्ग पर उमड़ेगा न्याय का सैलाब
  • लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में आज बड़ी सेरेमनी, यूपी में निवेश और रोजगार के लिए होंगे कई MoU, फार्मा और कौशल विकास क्षेत्र में बढ़ेगा निवेश

एयरोड्रम लाइसेंस के बाद शुरू हो सकेंगी फ्लाइट

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिला सिक्योरिटी क्लीयरेंस

योगी सरकार के महत्वाकांक्षी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) परियोजना को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मिली है। एविएशन सिक्योरिटी की ओर से सिक्योरिटी वेटिंग क्लीयरेंस (Security Vetting Approval) मिल गया है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिला सिक्योरिटी क्लीयरेंस

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिला सिक्योरिटी क्लीयरेंस

डीजीसीए से एयरोड्रम लाइसेंस मिलने के बाद शुरू हो सकेंगे फ्लाइट ऑपरेशंस

योगी सरकार की पहल से प्रदेश को मिलेगा देश का सबसे आधुनिक एयरपोर्ट

लखनऊ।
योगी सरकार के महत्वाकांक्षी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) परियोजना को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मिली है। एयरपोर्ट को ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी की ओर से सिक्योरिटी वेटिंग क्लीयरेंस (Security Vetting Approval) मिल गया है। यह प्रक्रिया एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत जांच के बाद पूरी की जाती है। इस मंजूरी के साथ ही अब डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) से एयरोड्रम लाइसेंस मिलने का रास्ता साफ हो गया है, जिसके बाद यहां से फ्लाइट ऑपरेशंस शुरू किए जा सकेंगे। प्रदेश सरकार की प्राथमिकता वाली इस परियोजना को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ाया गया है। योगी सरकार का लक्ष्य जेवर एयरपोर्ट को देश के सबसे आधुनिक और बड़े एयरपोर्ट्स में शामिल करना है, जो उत्तर प्रदेश की आर्थिक प्रगति में अहम भूमिका निभाएगा।

सुरक्षा मानकों की हुई विस्तृत जांच
यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यीडा) के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट पर फ्लाइट संचालन शुरू होने से पहले सुरक्षा मानकों का परीक्षण अनिवार्य होता है। इसके लिए ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बीसीएएस) की टीम एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी प्रणाली, एक्सेस कंट्रोल, यात्रियों और कार्गो की जांच व्यवस्था सहित कई पहलुओं का निरीक्षण करती है। सभी मानकों के अनुरूप पाए जाने पर ही सिक्योरिटी वेटिंग क्लीयरेंस दिया जाता है।

डीजीसीए लाइसेंस के बाद उड़ानें होंगी शुरू
सिक्योरिटी वेटिंग अप्रूवल का मतलब है कि एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था उड़ान संचालन के लिए सुरक्षित मानी गई है। इसके बाद ही फ्लाइट शुरू होने की अंतिम प्रक्रिया आगे बढ़ती है। सुरक्षा मंजूरी मिलने के बाद अगला चरण डीजीसीए द्वारा एयरोड्रम लाइसेंस जारी करना होता है। यह लाइसेंस मिलने के बाद ही किसी एयरपोर्ट से व्यावसायिक उड़ानों का संचालन संभव होता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने जेवर एयरपोर्ट को राज्य के सबसे महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के रूप में विकसित किया है। यह एयरपोर्ट न केवल पश्चिमी उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लिए एक महत्वपूर्ण एविएशन हब के रूप में उभर रहा है। सरकार का मानना है कि इसके शुरू होने से प्रदेश में निवेश, पर्यटन, लॉजिस्टिक्स और व्यापार को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। साथ ही हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट्स में होगा शामिल
योगी सरकार का लक्ष्य जल्द से जल्द नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शुभारंभ कर उसे ऑपरेशनल करने का है। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को कई चरणों में विकसित किया जा रहा है। पूर्ण रूप से विकसित होने के बाद यह देश ही नहीं एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट्स में शामिल हो जाएगा। इसकी क्षमता प्रतिवर्ष करोड़ों यात्रियों को संभालने की होगी और यह उत्तर प्रदेश को वैश्विक एविएशन नेटवर्क से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इसे भी पढ़ेंः

ईरान को परमाणु बम से रोकना चाहता है अमेरिका

https://www.primenewsnetwork.in/world/us-effort-to-stop-iran-from-nuclear-bomb/147575

Related to this topic: