प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पीलीभीत में SIS के 460 पदों पर भर्ती

पीलीभीत में SIS के 460 पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास युवाओं को मिलेगा नौकरी का मौका

पीलीभीत में SIS सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विस की ओर से 460 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसमें 400 सुरक्षा सैनिक, 50 सुरक्षा सुपरवाइजर और 10 सुरक्षा अधिकारियों की नियुक्ति होगी।

पीलीभीत में sis के 460 पदों पर भर्ती 10वीं-12वीं पास युवाओं को मिलेगा नौकरी का मौका

पीलीभीत में SIS के 460 पदों पर भर्ती (FILE Photo) |

पीलीभीत: अगर आप भी बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे है तो ये खबर आपके लिए जानना बेहद ज़रूरी है। खासकर वह छात्र जो 10वीं और 12वीं पास कर चुके हैं, उनके लिए यह बहुत बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, पीलीभीत जनपद में SIS Security and Intelligence Service की तरफ से 460 पदों पर नई भर्ती आई हैं। SIS लिमिट एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है जोकि भारत के साथ ही विदेशों में भी सुरक्षा प्रदान करने का काम करती है। 

पेंशन और बच्चों की पढ़ाई की सुविधा

अब SIS 400 सुरक्षा सैनिक, 50 सुरक्षा सुपरवाइजर और 10 सुरक्षा अधिकारी के पदों पर होनहार लोगों की तलाश कर रहा है। 19 साल के युवाओं के साथ-साथ 40 साल तक के व्यक्ति इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि कंपनी अच्छे वेतन के साथ-साथ आपको PF, ग्रेच्युटी, ESI, बीमा, इंश्योरेंस, पेंशन दें रही है। इसके साथ ही नौकरी के दौरान दो बच्चों को IPS स्कूल में पढ़ाने की सुविधा भी दे रही है। 

SIS भर्ती में 16 से 30 हजार तक सैलरी

इसके अलावा SIS नौकरी के दौरान दुर्घटना होने पर परिवार को 1 लाख से लेकर 6 लाख तक का सहयोग भी प्रदान करेंगी। अगर सेलरी की बात करें तो 16 हजार से 30 हजार रुपये तक रहने वाली है। इस भर्ती में आपको Job Cam के माध्यम से चयनित किया जाएगा जो भी अभ्यार्थी चयनित होगा उनको Registration fee 350/– रुपया देनी होगी। भर्ती के लिए SIS द्वारा ब्लॉक स्तर पर शिविर का लगाया जा रहा है। अगर आप भी इस नौकरी को करना चाहते हैं, तो 2-3 अक्टूबर को बीसलपुर के SRM इंटर कॉलेज में और 5-6 अक्टूबर को पूरनपुर में पब्लिक इंटर कॉलेज में और 13-14 अक्टूबर को जिला विद्यालय निरीक्षक पीलीभीत में आयोजित शिविर में जाकर सीधे आवेदन कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें- समस्तीपुर में कर्ज के पैसे मांगने पर युवक की हत्या, धारदार हथियार से हमले का आरोप
 

Related to this topic: