प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नूर अहमद नूर अफगान दूतावास में नियुक्त

तालिबान के वरिष्ठ सदस्य मुफ्ती नूर अहमद नूर अफगानिस्तान दूतावास में संभालेंगे 'सीडीए' का पद

तालिबान के वरिष्ठ सदस्य मुफ्ती नूर अहमद नूर अफगानिस्तान दूतावास में चार्ज डी अफेयर्स (सीडीए) का पद संभालेंगे।

तालिबान के वरिष्ठ सदस्य मुफ्ती नूर अहमद नूर अफगानिस्तान दूतावास में संभालेंगे सीडीए का पद

फाइल फोटो |

नई दिल्ली। तालिबान के वरिष्ठ सदस्य मुफ्ती नूर अहमद नूर अफगानिस्तान दूतावास में चार्ज डी अफेयर्स (सीडीए) का पद संभालेंगे। इससे पहले नूर अहमद अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय में फर्स्ट पॉलिटिकल डिपार्टमेंट के महानिदेशक के तौर पर काम कर चुके हैं।

भारत और अफगानिस्तान के रिश्तों में आए हैं काफी सुधार

भारत और अफगानिस्तान के बीच के रिश्तों में पिछले कुछ महीनों में काफी सुधार आए हैं। अक्टूबर 2025 में अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने सात दिनों का भारत दौरा किया था, जिसके बाद दोनों देशों के आपसी संबंधों में लगातार गर्मजोशी देखी जा रही है। एक सवाल के जवाब में मुत्ताकी ने कहा था, "यह हमारा झंडा है। यह 100 फीसदी हमारा दूतावास है। जो भी लोग यहां काम कर रहे हैं, वे सभी हमारे साथ हैं।"

विदेश मंत्री मुत्ताकी के प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे नूर अहमद नूर

खास बात यह है कि मुफ्ती नूर नई दिल्ली में विदेश मंत्री मुत्ताकी के प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे। इस दौरान मुत्ताकी ने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ मुलाकात की थी। उस समय एक समझौते के तहत अफगान दूतावास के लिए इस्लामिक अमीरात द्वारा नियुक्त राजनयिकों को स्वीकार करने की बात पर सहमति बनी थी।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/delhi-police-arrest-3-more-accused-in-turkman-gate-stone-pelting-case/104344

तुर्कमान गेट पत्थरबाज़ी मामले में तीन और गिरफ्तार, अब कुल गिरफ्तारियां हुईं 16

Related to this topic: