Indian Railway : नई दिल्ली। भारतीय रेलवे अब ऑनलाइन तत्काल टिकट के रिजर्वेशन काउंटर पर बनवाए जाने वाले टिकट के नियमों में भी बदलाव किया है।
Indian Railway : नई दिल्ली। भारतीय रेलवे अब ऑनलाइन तत्काल टिकट के रिजर्वेशन काउंटर पर बनवाए जाने वाले टिकट के नियमों में भी बदलाव किया है। अब टिकट काउंटरों पर भी ओटीपी आधारित तत्काल टिकट देने की व्यवस्था शुरू करने जा रहा है। तत्काल टिकट व्यवस्था को और पारदर्शी बनाने के लिए रेलवे ने यह बड़ा कदम उठाया है। अगले कुछ दिनों में यह नई व्यवस्था लागू होने जा रही है।
उल्लेखनीय है कि 17 नवंबर से रेलवे ने काउंटर से तत्काल टिकट बुकिंग पर भी ओटीपी व्यवस्था का ट्रायल शुरू किया था। यह व्यवस्था अब तक 52 ट्रेनों में लागू हो चुकी है। अब इसे पूरी तरह लागू करने की तैयारी है। अब कोई भी यात्री काउंटर से तत्काल टिकट बुक करेगा, तो फॉर्म में दिए गए उसके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। सही ओटीपी दर्ज करने के बाद ही टिकट कंफर्म होगा।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/central-government-removes-requirement-of-pre-installation-of-sanchar-saathi-app/99795
Sanchar Saathi APP : केंद्र सरकार ने संचार साथी ऐप प्री - इंस्टॉलेशन के फैसले को वापस ले लिया है. टेलिकॉम डिपार्टमेंट ने बताया कि संचार साथी ऐप की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए सरकार ने अनिवार्यता को खत्म कर दिया है.