प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अब पेमेंट होगा आसान..

अब पेमेंट होगा आसान, इजरायल में भी चलेगा UPI

India - Israel : पीएम मोदी इजरायल की राजकीय यात्रा पर हैं. एक अहम समझौता हुआ है...

अब पेमेंट होगा आसान इजरायल में भी चलेगा upi

अब पेमेंट होगा आसान, इजरायल में भी चलेगा UPI |

India - Israel : पीएम मोदी इजरायल की राजकीय यात्रा पर हैं. एक अहम समझौता हुआ है. अब इजरायल में भारत का UPI चलेगा. यह बड़ा कदम है. 

इससे सीधे आम लोगों पर असर पड़ेगा. भारतीय नागरिकों और व्यापारियों के लिए लेने - देन आसान हो जाएगा.  भारी विदेशी मुद्रा और मंहगे कार्ड शुल्क का सहारा नहीं लेना पड़ेगा. अब फोन से सुरक्षित भुगतान कर पाएंगे.

पीएम मोदी ने साझा प्रेस वार्ता में कहा कि यह केवल एक आर्थिक समझौता नहीं है, बल्कि भविष्य की आधुनिक तकनीक को अपनाने की एक महत्वपूर्ण साझा पहल है, जो विश्व को नई दिशा दिखाएगी. दोनों देशों के बीच उन्नत हथियारों के संयुक्त निर्माण सहमति जताई गई.

नागरिक परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष अन्वेषण और...

इसके अलावा, नागरिक परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष अन्वेषण और भविष्य की स्मार्ट खेती के लिए तकनीकी समाधान शामिल है. वैश्विक मंच पर आपसी सहयोग को और अधिक बढ़ाया गया. आईएमईसी और आई2यू2 जैसी महत्वपूर्ण क्षत्रीय विकास पहलों को तेजी से आगे ले जाया जाएगा. 

पीएम मोदी ने आतंकवाद के गंभीर मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाया. उन्होंने साफ किया कि सभ्य दुनिया में आतंकवाद या उसे शरण देने वालों के लिए कोई जगह नहीं बची है. 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/union-home-minister-amit-shah-again-targeted-the-mamata-banerjee-government/146031
 

Related to this topic: