Shashi Tharoor : भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए टी20 एशिया कप मैच के बाद एक विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है. भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के साथ हाथ नहीं मिलाया था. इसी पर ही शशि थरुर का बयान आया है.
No Handshake मामले मेंं शशि थरूर ने कहा - 'पूरे देश को दुश्मन नहीं मान सकते..' |
Shashi Tharoor : भारत-पाकिस्तान के बीच हैंडशेक मामले में शशि थरूर का बयान आया है. उन्होंने कहा कि मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि एक बार खेलने का फैसला हो जाने के बाद अगर हम पाकिस्तान के बारे में इतनी ही दृढ़ता से सोचते हैं तो हमें नहीं खेलना चाहिए था, लेकिन अगर हम उनके साथ खेलने जा रहे हैं तो हमें खेल की भावना से खेलना चाहिए और हमें उनसे हाथ मिलाना चाहिए था. भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए टी20 एशिया कप मैच के बाद एक विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है. भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के साथ हाथ नहीं मिलाया था. इसी पर ही नेताओं राय सामने आ रही है.
शशि थरूर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमने 1999 में पहले भी ऐसा किया है, जब कारगिल युद्ध चल रहा था, जिस दिन हमारे सैनिक देश के लिए मर रहे थे, हम इंग्लैंड में पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप खेल रहे थे, हम तब भी उनसे हाथ मिला रहे थे, क्योंकि खेल की भावना, सेनाओं के बीच होने वाली भावना से अलग होती है. यह मेरा विचार है. अगर पाकिस्तानी टीम, पहली बार अपमानित होने के बाद दूसरी बार हमें अपमानित करने का फैसला करती है तो यह दर्शाता है कि दोनों तरफ खेल की भावना का अभाव है. पाकिस्तान के खिलाफ भावनाएं स्वाभाविक हैं, लेकिन खेल भावना को राजनीति और सैन्य संघर्षों से अलग रखा जाना चाहिए. दोनों पक्षों की प्रतिक्रियाओं में खेल भावना का अभाव दिखाई देता है.
भारत के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने अनुचित व्यवहार किया था. इसी पर गुरुवार को BCCI ने 21 सितंबर को पाकिस्तानी क्रिकेटर साहिबजादा फरहान और हारिस रऊफ के खिलाफ आधिकारिक तौर पर शिकायत दर्ज कराई है. भारत ने दोनों मैचों में पाकिस्तान को हराया है. गुरुवार 25 सितंबर को बांग्लादेश और पाकिस्तान का मुकाबला होगा. अगर पाकिस्तान जीतता है तो रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मैच होगा.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/criminals-bjp-and-police-are-harassing/48118