प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ऑपरेशन साइबर हैक 3.0 में 500 साइबर अपराधी गिरफ्तार

ऑपरेशन साइबर हैक 3.0: दिल्ली पुलिस ने 500 साइबर अपराधी पकड़े

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने आपरेशन साइबर हैक 3.0 के तहत पांच सौ अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आपरेशन साइबर हैक 3.0 का यह तीसरा चरण है।

ऑपरेशन साइबर हैक 30 दिल्ली पुलिस ने 500 साइबर अपराधी पकड़े

Cyber Crime |

साइबर हैक 3.0 में 500 अपराधी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने आपरेशन साइबर हैक 3.0 के तहत पांच सौ अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आपरेशन साइबर हैक 3.0 का यह तीसरा चरण है। अधिकारियों के अनुसार, इस आपरेशन में साइबर क्राइम पर कार्रवाई पर फोकस किया जा रहा है। आपरेशन साइबर हैक 3.0 के तहत विभिन्न डिजिटल प्लेटफार्मों के सभी नेटवर्कों पर संगठित साइबर अपराधों को लक्ष्य कर कार्रवाई की जा रही है। साइबर क्राइम सिंडिकेट की पहचान और उसे तोड़ने के लिए की जाने कार्रवाइयों में आधुनिक तकनीकी विश्लेषण, समय पर खुफिया इनपुट जुटाना, वित्तीय लेनदेन का पता लगाना और समन्वित फील्ड आपरेशन शामिल है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, चलाए जा रहे आपरेशन से अपराधियों की जल्द पहचान की जा सकेगी और धोखाधड़ी का डिजिटल ढांचा ध्वस्त किया जा सकेगा। इसके अलावा साइबर अपराधों के मामले में शामिल शातिरों पर कानूनी कार्वाई की जा सकेगी। पुलिस का कहना है कि साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए व्यापक रणनीति के तहत अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य आम नागरिकों को आन लाइन फ्राड से बचाना और डिजिटल प्लेटफार्म का का दुरुपयोग कर आपराधिक गतिविधियों को बढ़ने से रोकना है।

यह भी पढ़े: बांग्ला अभिनेता चिरंजीव चुनाव नहीं लड़ेंगे

https://www.primenewsnetwork.in/india/bengali-actor-tmc-mla-chiranjeev-wont-contest-polls/132390

 

Related to this topic: