प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: BJP के डेमोग्राफिक बयान पर कांग्रेस MLA काजी निजामुद्दीन ने कहा- 'चुनाव के लिए भ्रामक प्रचार कर रही BJP, इतिहास का हवाला देकर घेरी सत्ताधारी पार्टी'
  • घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रशासन ने घरेलू गैस आपूर्ति समस्या के संबंध में जारी किया नंबर
  • रायबरेली: बाइक सवार छात्रों को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में 2 छात्रों की मौत, 1 छात्रा गंभीर रूप से घायल, घायल छात्रा को अस्पताल में कराया भर्ती, इलाज जारी
  • आगरा: तेज रफ्तार प्राइवेट बस पलटी, हादसे में करीब 12 लोग घायल, सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा अस्पताल
  • मेरठ: तेज रफ्तार कार का कहर, कार ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, स्कूटी और चालक को 200 मीटर तक घसीटा, पूरी घटना CCTV में कैद
  • ललितपुर: पुलिस ने करीब 1 करोड़ 71 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार किया, 1 स्कॉर्पियो, 2 मोबाइल और 1 घड़ी बरामद
  • मुरादाबाद: रात में गांव के पास दिखा तेंदुआ, इलाके में फैली दहशत, सूचना के बाद आसपास के गांवों में लोगों से सतर्क रहने की अपील
  • अमेठी: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 50 हजार रुपए का इनामी अंतर्जनपदीय बदमाश गिरफ्तार, व्यापारी को अगवा कर ली थी फिरौती
  • राजस्थान में परिसीमन के बाद जुड़ेंगी 70 नई विधानसभा सीटें, जनगणना और उसके बाद होने वाले परिसीमन के बाद प्रदेश में विधायकों की संख्या 200 से बढ़कर 270 हो होगी

बैलों ने खोला हत्या का राज, सुलझा अंधा कत्ल

बैलों ने खोला हत्या का राज; पुलिस ने सुलझाई 'अंधे कत्ल' की गुत्थी

मण्डला। मध्य प्रदेश के मण्डला जिले में पुलिस ने एक ऐसी हत्या की गुत्थी सुलझाई है, जिसका तरीका किसी थ्रिलर फिल्म की पटकथा से कम नहीं है।

बैलों ने खोला हत्या का राज पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी

Blind Murder Case |

मण्डला मध्य प्रदेश के मण्डला जिले में पुलिस ने एक ऐसी हत्या की गुत्थी सुलझाई है, जिसका तरीका किसी थ्रिलर फिल्म की पटकथा से कम नहीं है। एक 'अंधे कत्ल' के मामले में, जहाँ पुलिस के पास शुरू में कोई सुराग नहीं था, वहां खेत में बंधे दो प्यासे बैलों ने कातिल तक पहुँचने का रास्ता साफ कर दिया।​मामला हरौती बाई नाम की महिला की हत्या का है। महिला की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। अपराधी ने पहचान छिपाने और सबूत मिटाने के इरादे से लाश को पत्थर से बांध दिया था, ताकि वह आसानी से सामने न आ सके। पुलिस के लिए यह मामला बड़ी चुनौती था क्योंकि मौके पर कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं था।

बैल से मिला हत्यारे का सुराग

​जांच के दौरान पुलिस की नजर एक खेत में खूंटे से बंधे बैलों पर पड़ी। पुलिस ने गौर किया किबैल काफी समय से वहां बंधे हुए थे और बेहद प्यासे लग रहे थे।​सामान्यतः किसान अपने मवेशियों को इस तरह लावारिस और प्यासा नहीं छोड़ते।​पुलिस को शक हुआ कि इन बैलों का मालिक जरूर किसी बड़ी मुसीबत में है या किसी वारदात में शामिल होकर भाग गया है।

फिर ​गिरफ्तारी और मामले पर से उठा पर्दा

​पुलिस ने जब उन बैलों के मालिक के बारे में जानकारी जुटाई, तो कड़ी से कड़ी जुड़ती चली गई। बैलों के जरिए पुलिस सीधे संदीप भलावी के घर तक पहुँच गई। कड़ाई से पूछताछ करने पर पूरा मामला साफ हो गया और पुलिस ने आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस की पैनी नजर और बेजुबान जानवरों की हालत ने वह सुराग दे दिया, जिसे अपराधी ने छुपाने की पूरी कोशिश की थी।

स्थानीय पुलिस की सूझबूछ औऱ खेत में बंधे प्यासे बैल से हत्यारे का पता चल गया और पुलिस ने आरोपी संदीप भलावी को हरौती बाई की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़े: कूनो में गूंजी 5 नन्हे शावकों की किलकारियां

https://www.primenewsnetwork.in/india/kuno-echoes-with-joy-of-5-new-cubs/132500

Related to this topic: