प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पी चिदंबरम ने बताया कि मुंबई हमले के बाद क्यों ..

'मन में आया था कि बदला लेना चाहिए, लेकिन..', पी चिदंबरम ने बताया कि मुंबई हमले के बाद क्यों नहीं लिया कोई एक्शन?

Mumbai Terror Attack : पी चिदंबरम ने सोमवार को कहा कि मुंबई हमले के बाद यूपीए की सरकार अंतरराष्ट्रीय दवाब में थी. मन में आया कि बदला लेना चाहिए, लेकिन यह निर्णय विदेश मंत्रालय और..

मन में आया था कि बदला लेना चाहिए लेकिन पी चिदंबरम ने बताया कि मुंबई हमले के बाद क्यों नहीं लिया कोई एक्शन

'मन में आया कि बदला लेना चाहिए, लेकिन..', पी चिदंबरम ने बताया कि मुंबई हमले के बाद क्यों नहीं लिया कोई एक्शन? |

Mumbai Terror Attack : पी चिदंबरम ने सोमवार को कहा कि मुंबई हमले के बाद यूपीए की सरकार अंतरराष्ट्रीय दवाब में थी. मन में आया कि बदला लेना चाहिए, लेकिन यह निर्णय विदेश मंत्रालय और भारतीय विदेश सेवा से प्रभावित रहा था कि हमें स्थिति पर सीधे प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए. वे एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू दे रहे थे. 

उन्होंने कहा कि मैं गृहमंत्री उस दिन बना, जब आतंकवादियों को मार दिया गया था. आखिरी आतंकवादी को 30 नवंबर को मार दिया गया था. उन्हें लगता है कि वह रविवार का दिन था, जब मुझे प्रधानमंत्री ने बुलाया. 'मुझे कहा गया कि आपको वित्त से गृह मंत्रालय भेजा जा रहा है, लेकिन मैं इसके लिए तैयार नहीं था’ उन्होंने कहा कि हम फैसला कर चुके हैं. पाकिस्तान के खिलाफ क्यों नहीं की गई कार्रवाई?   

'खुफिया एजेंसियों की तैयारियों की कोई जानकारी नहीं थी'

पी चिदंबरम ने 2008 में हुए मुंबई आतंकी हमलों पर कहा कि मुझे सुरक्षाबलों की तैयारी की जानकारी नहीं थी. मुझे हमारी खुफिया एजेंसियों की तैयारियों की कोई जानकारी नहीं थी. मुझे खुफिया एजेंसियों द्वारा पाकिस्तान और पड़ोस में बनाए गए संसाधनों की कोई जानकारी नहीं थी. उस वक्त मेरे मन में आया कि बदला लेना चाहिए. मैंने प्रधानमंत्री और बाकी अहम लोगों से इस मामले पर चर्चा की थी, लेकिन निष्कर्ष काफी हद तक MEA और IFS से प्रभावित रहा था कि हमें स्थिति पर सीधे प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए, इसकी जगह कूटनीतिक तरीका अपनाना चाहिए.

पी चिंदबरम ने कहा कि उस समय अमेरिकी विदेश मंत्री कोंडोलीजा राइस, मेरे पद संभालने के दो-तीन दिन बाद मुझसे और प्रधानमंत्री से मिलने आई थीं. उन्होंने कहा था कि प्रतिक्रिया नहीं दें.
 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-inaugurated-the-new-delhi-bjp-office/48567


 

Related to this topic: